Monsoon Update: उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में मानसून सक्रिय हो गया है, लेकिन पहली बारिश ने ही हालात बेकाबू कर दिए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। बताया गया है कि बारिश के कारण अभी तक चार लोगों की मौत भी हो चुकी है।
इन राज्यों के लिए जारी हुई चेतावनी
कई राज्यों में मानसून पहुंचने के एक दिन बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए मुंबई और मध्य महाराष्ट्र समेत तटीय क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा ओडिशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की आशंका है।
https://twitter.com/ANI/status/1673213728664477697
उत्तराखंड-हिमाचल में 4 की मौत
उधर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुई घटनाओं में अब तक चार लोगों की मौत हो गई। रुद्रप्रयाग जिले में भूस्खलन के बाद वाहन के मलबे में फंस जाने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल बिष्ट के रूप में हुई। जबकि दूसरी घटना उत्तरकाशी में हुई। यहां पुरोला तहसील के कंडियाल गांव में एक खेत में रोपाई करते हुए अभिषेक (20) की मौत हो गई।
https://twitter.com/ANI/status/1673205206144925696
उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी
आईएमडी ने उत्तराखंड के कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से बताया गया है कि रविवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और शिमला जिलों में दो लोगों की डूब कर मौत हो गई। वहीं मंडी में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई, जिसके बाद मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया।
जम्मू-कश्मीर में स्कूलों की छुट्टी
जम्मू एवं कश्मीर के रामबन उपायुक्त ने कहा है कि भारी बारिश और अचानक बाढ़ की चेतावनी के मद्देनजर रामबन जिले में माध्यमिक स्तर (कक्षा 10) तक के सभी स्कूल आज (26 जून) बंद रहेंगे। शिक्षक अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। असम के बारपेटा जिले में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर है। करीब 1.70 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा के जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
राजस्थान और मुंबई में भारी बारिश
इसके अलावा राजस्थान में भी भारी बारिश जारी है। श्री गंगानगर शहर के कई हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया है। आईएमडी के अनुसार श्री गंगानगर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश, आंधी या धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। उधर, बीएमसी की ओर से कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में मुंबई शहर में 31 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 54 मिमी बारिश और पश्चिमी उपनगरों में 59 मिमी बारिश हुई। आज शहर और उपनगरों में भारी बारिश होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
4 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
11 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
15 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
16 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
19 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
20 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
25 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
30 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
35 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines