---विज्ञापन---

हिमाचल angle-right

Monsoon in North India: हरियाणा, पंजाब-चंडीगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून; हिमाचल के लिए IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी

Monsoon in North India: उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय (Monsoon in North India) हो गया है। भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून आज यानी 25 जून को हरियाणा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले दो दिन […]

---विज्ञापन---

Monsoon in North India: उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय (Monsoon in North India) हो गया है। भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून आज यानी 25 जून को हरियाणा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले दो दिन हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

हरियाणा में भारी बारिश

इसी बीच रविवार को हरियाणा में हुई भीषण बारिश से एक हादसा हो गया। पंचकुला के खरक मंगोली में बारिश के कारण नदी में अचानक पानी का बहाव तेज होने से एक महिला की कार बह गई। हालांकि लोगों ने महिला को उफनती नदी से बाहर निकल लिया। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बताया कि 10-15 लोगों ने रस्सियों की मदद से महिला को बाहर निकाला।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री 

उधर, आईएमडी महाराष्ट्र की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि आज मानसून ने मुंबई समेत महाराष्ट्र में प्रवेश किया है। पिछले 24 घंटों में भारी से भारी बारिश हुई है। सक्रिय मानसून के कारण महाराष्ट्र में कई स्थानों में बारिश अभी भी जारी है। पश्चिमी घाट रेंज, कोंकण तट और मध्य महाराष्ट्र के इलाकों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

हिमाचल प्रदेश के लिए आईएमडी का विशेष अलर्ट

आईएमडी हिमाचल प्रदेश ने 26 जून को दोपहर 1:00 बजे तक 24 घंटों के लिए अचानक बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर और मंडी जिलों के कुछ तराई क्षेत्रों और इलाकों में मध्यम से उच्च जोखिम की आशंका है। आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटों में अपेक्षित बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है।

---विज्ञापन---

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Jun 25, 2023 05:40 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola