Mandi Earthquake: भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी में रविवार सुबह भूकंप के झटकों के बाद लोग सहम गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.70 रही। नेशनल सेंटर फाॅर सीस्मोलाॅजी के अनुसार ये झटके सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर आए। इसका केंद्र सुंदरनगर का किआरगी रहा।
झटके लगने के बाद लोग डरकर घरों से बाहर आ गए। तीव्रता कम होने के कारण कुछ लोगों को इसका अहसास नहीं हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार चंबा, शिमला, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, मंडी, किन्नौर भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र में आते हैं। ऐसे में यहां पर बार-बार भूकंप आता है।
दिल्ली में आया था भूकंप
बता दें कि उत्तर भारत में पिछले एक सप्ताह में भूकंप का दूसरा झटका है। इससे पहले सोमवार को दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फाॅर सीस्माॅलोजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई। इसका केंद्र दिल्ली के धौलाकुंआ में धरती से 5 किमी. की गहराई में था।
ये भी पढ़ेंः वैष्णों देवी श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 1 की मौत 19 घायल; CM ने जताया दुःख
जानें क्यों आता है भूकंप
धरती की सतह पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स पाई जाती है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं, वहीं कई बार आपस में टकरा जाती है। ये प्लेट्स जब आपस में टकराती है तो इसके कोने मुड़ जाते हैं और दबाव पड़ने पर ये प्लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में इनके टकराने से निकली ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती है। इसी से भूकंप आता है।
ये भी पढ़ेंः पानी के साथ बहकर आई मिट्टी और ढह गई सुरंग, तेलंगाना टनल हादसे का पूरा अपडेट
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
11 hrs agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
2 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
10 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
17 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
21 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
22 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
25 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
26 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
31 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines