हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली इस समय सैलानियों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है. वीकेंड और ताजा बर्फबारी के बाद मनाली घूमने पहुंचे हजारों पर्यटकों की वजह से यहां हालात पूरी तरह बिगड़ गए हैं. कोठी से मनाली तक करीब 8 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है, जिसमें सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, ट्रैफिक जाम की वजह से कई पर्यटकों को 6 से 8 घंटे तक अपने वाहनों में ही इंतजार करना पड़ा. ठंड ज्यादा होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है. कई लोग रात के समय भी सड़क पर ही फंसे रहे.
ये भी पढ़ें: कश्मीर-हिमाचल से उत्तराखंड तक 500 से ज्यादा सड़कें बंद, उड़ानें रद्द, ठंड से कांपा उत्तर भारत
सैलानियों को नहीं मिल पा रहे होटल
हालात और भी गंभीर इसलिए हो गए क्योंकि मनाली के लगभग सभी होटल 100 प्रतिशत फुल हो चुके हैं. जो पर्यटक देर रात पहुंचे, उन्हें होटल में कमरा नहीं मिल पाया. मजबूरी में कई लोग अपनी गाड़ियों में ही रात बिताने को मजबूर हो गए.
प्रशासन के मुताबिक, भारी भीड़ और बर्फ से ढकी सड़कों के कारण वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है. पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात हैं और ट्रैफिक को धीरे-धीरे सामान्य करने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि, लगातार बढ़ती भीड़ के चलते राहत कार्यों में परेशानी आ रही है.
बर्फबारी ने रोकी सड़कों की रफ्तार
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बर्फबारी की संभावना जताई है. ऐसे में प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वो बिना जरूरी काम के मनाली की यात्रा न करें और मौसम अपडेट देखकर ही सफर की योजना बनाएं. बर्फबारी का असर सिर्फ मनाली तक सीमित नहीं है. हिमाचल प्रदेश में कुल 685 सड़कें बंद हैं. सिर्फ लाहौल-स्पीति जिले में ही 292 सड़कों पर यातायात ठप पड़ा है. इसके अलावा चंबा में 132, मंडी में 126 और कुल्लू में 79 सड़कें बंद हैं. कई जगहों पर ब्लैक आइस जमने से वाहनों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है.
ये भी पढ़ें: तूफानी हवाएं, फ्लाइट कैंसिल, सड़कें-हाईवे ब्लॉक… बसंत पंचमी पर बारिश-बर्फबारी से देशभर में कैसे हैं हालात?
संबंधित खबरें
नाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
2 hrs ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
15 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
19 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
20 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
23 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
24 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
29 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
34 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines