हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. बता दें कि बैरागढ़-चंबा मार्ग पर देवीकोठी के पास चालुज मोड़ पर करीब 22 यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दौरान हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
एडीसी अमित मैहरा के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के चंबा के भरमौर उपमंडल के अंतर्गत बैरागढ़ पटवार सर्कल के चालुज मोड़ के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को सुबह लगभग 7:15 बजे शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
अमित मैहरा के मुताबिक, इस हादसे 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. घायलों को बेहतर उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, चंबा रेफर किया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एनडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त सर्च एंड रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना कर दिया है. राहत एवं बचाव कार्य जारी है. प्रशासन द्वारा बताया गया है कि घटनास्थल से विस्तृत जानकारी प्राप्त होते ही आगे की सूचना साझा की जाएगी.
सीएम ने जताया दुख
राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे में लोगों के हताहत होने पर दुख व्यक्त किया. मुख्यमंत्री कार्यालय ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए सुक्खू के हवाले से कहा कि चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास हुए बस हादसे में सात लोगों के निधन और 11 अन्य लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है.
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इस दुःखद हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर दिवंगत जन की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजन को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराकर उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.
उन्होंने कहा, ‘मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.’ चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अभी इसकी सटीक जानकारी नहीं है कि बस में कुल कितने लोग सवार थे. उन्होंने बताया कि यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी.
यह भी पढ़ें- Gurugram Rain: गुरुग्राम में भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, प्रशासन ने दी वर्क फ्रॉम होम की सलाह
6 लोगों की हालत गंभीर
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन सेवा और राजस्व विभाग के कर्मियों की टीम बचाव कार्य में जुटी है. घायल 11 लोगों में से छह की हालत गंभीर है और उन्हें चंबा में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में रेफर किया गया है. वहीं, पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.
स्थानीय प्रधान मंधी राणा ने भी बताया कि बचाव अभियान जारी है. पुलिस के अनुसार, हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ यात्रियों के बस के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है. पुलिस ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में मौजूदा मानसून के दौरान 30 जून से सात अगस्त तक सड़क हादसों में 78 लोगों की मौत हो चुकी है.
संबंधित खबरें
'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
13 hrs agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी, सरकारी गाड़ी छोड़ स्कूटी पर निकले मंत्री
1 day agoVIDEO : शिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुई पत्थर और मिट्टी
6 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान, सरकार ने तय की 6 शर्तें
11 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoहिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
16 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से मिला कारतूस, पुलिस ने हिरासत में लिया
17 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoहिमाचल के ऊना और मंडी में गुरुवार को स्कूल बंद, सायर पर्व के चलते सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines