कांग्रेस को हिमाचल में बड़ा झटका! 6 बागी विधायकों ने जॉइन की भाजपा, देखें लिस्ट में किस-किस का नाम?

Himachal Congress Rebel MLA Update: हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी विधायकों और 3 निर्दलीय विधायकों ने आज भाजपा जॉइन की है। दिल्ली में जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई गई। लोकसभा चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इस बीच हिमाचल में उठापटक को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Himachal Congress MLA Joined BJP

Himachal Congress MLA Joined BJP

Himachal Congress Rebel MLA Update: लोकसभा चुनाव 2024 की सरगर्मियों के बीच आज कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में बड़ा झटका लगा है, क्योंकि पार्टी के 6 बागी विधायकों ने भाजपा जॉइन कर ली है। उनके साथ प्रदेश के 3 निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन

दिल्ली में JP नड्डा की मौजूदगी में भाजपा में यह जॉइनिंग हुई। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के साथ दिल्ली में बीती शाम  कांग्रेस के बागी और निर्दलीय विधायकों ने जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी जॉइनिंग प्रोग्राम में मौजूद रहे।

विज्ञापन

भाजपा जॉइन करने वाले विधायक

कांग्रेस के 6 बागी विधायक, जिन्होंने आज भाजपा जॉइन की, उनमें हमीरपुर के सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा, धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा, लाहौल स्पीति से विधायक रवि ठाकुर, बड़सर से विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, कुटलैहड़ से विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो और गगरेट से विधायक चैतन्य शर्मा शामिल हैं।

विज्ञापन

भाजपा जॉइन करने वाले निर्दलीय विधायकों में नालागढ़ से विधायक KL ठाकुर, देहरा से विधायक होशियार सिंह और हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा शामिल हैं। तीनों निर्दलीय विधायकों ने शुक्रवार को ही विधानसभा स्पीकर को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मीटिंग करके अपनी बात भी रखी थी।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में उप-चुनाव की हो चुकी घोषणा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान 7वें और आखिरी चरण में होंगे। चुनाव आयोग ने उन 6 विधानसभा क्षेत्रों में भी उप-चुनाव की घोषणा की है, जहां के कांग्रेस विधायक अयोग्य करार दिए गए हैं। 3 निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के बाद 3 विधानसभा क्षेत्रों में भी उप-चुनाव होने हैं, जिनकी घोषणा चुनाव आयोग कभी भी कर सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने अयोग्य ठहराए थे कांग्रेस विधायक

बता दें कि 28 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करके बगावती तेवर अपनाने वाले कांग्रेस 6 विधायकों को हिमाचल विधानसभा स्पीकर ने अयोग्य करार दिया था। इन विधायकों ने अयोग्यता के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन गत 18 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। 6 मई तक हिमाचल में उप-चुनाव कराने पर भी रोक लगा दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ