Vikramaditya Singh On Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अब चुनावी मैदान पर उतर चुकी हैं। एक्ट्रेस लोकसभा चुनाव में BJP की प्रत्याशी बन मंडी से इलेक्शन लड़ने वाली हैं। अब चुनाव की शुरुआत में बस एक दिन बाकी है और इसी बीच विपक्ष ने उन्हें लेकर एक विवादित बयान दिया है। अब उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने एक विवादित टिप्पणी कर दी है। उन्होंने एक्ट्रेस को कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर वो भड़क सकती हैं।
विपक्ष ने कंगना को कहा बरसाती मेंढक
कंगना और विक्रमादित्य सिंह एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले हैं। ऐसे में विक्रमादित्य सिंह ने अब खुलेआम कंगना रनौत को टारगेट कर डाला है। इतना ही नहीं अब विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत को कुल्लू के आनी में बरसाती मेंढक तक कह दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि एक्ट्रेस कंगना रनौत बरसाती मेंढक हैं, जो आज यहां हैं पर कल वापस मुंबई चली जाएंगी। उन्होंने कंगना की तुलना बरसात में आने वाले मेंढक से की है। इतना ही नहीं विक्रमादित्य सिंह ने कंगना के कपड़ों पर भी टिप्पणी की है और उनकी वेशभूषा पर सवाल उठाया है।
‘कपड़ों से नहीं जीत सकतीं लोगों का दिल’
विक्रमादित्य सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान कंगना जो कपड़े पहन रही हैं उसके बारे में बात की है। दरअसल, इन दिनों कंगना को हिमाचली टोपी पहने हुए देखा जा रहा है। ऐसे में अब उन्होंने इस बारे में बात करते हुए ये भी कहा है कि कंगना की चुनाव प्रचार में वेशभूषा देख ऐसा लगता है जैसे वो किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हों। सिर्फ कपड़ों से एक्ट्रेस हिमाचल के लोगों के दिल नहीं जीत पाएंगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कंगना वहां के स्थानीय लोगों की समस्या या उनके दर्द नहीं समझ सकतीं।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस का हुआ निधन, एक्टर पति ने दी दिल तोड़ देने वाली खबर
करियर बर्बाद तो मौसम के मजे लेने आईं कंगना!
विक्रमादित्य सिंह ने अपने इस बयान में साफ कहा है कि फिलहाल मौसम अच्छा है और इसलिए वो यहां बस उसी के मजे लेने आई हैं। दो-तीन महीने बाद एक्ट्रेस अपना सामान पैक कर वापिस हिमाचल छोड़ मुंबई लौट जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने उनके फिल्मी करियर पर भी अटैक किया है और कहा कि कंगना का फिल्मी करियर अच्छा नहीं चल रहा जिसकी वजह से वो यहां आ गई हैं। बता दें, ये पहली बार नहीं है जब उन्होंने कंगना के खिलाफ कुछ कहा हो, इससे पहले वो एक्ट्रेस पर बीफ खाने का आरोप भी लगा चुके हैं। हालांकि, तब एक्ट्रेस ने अपनी सफाई पेश की थी और इन आरोपों को झूठा बताया था। अब देखना होगा इस बार कंगना क्या जवाब देती हैं।
संबंधित खबरें
'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
1 day agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
2 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
7 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
12 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
16 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से कारतूस
17 days ago15 घंटे में 20 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoहिमाचल के ऊना और मंडी में गुरुवार को स्कूल बंद
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines