---विज्ञापन---

हिमाचल में भूस्खलन, तीन की मौत, बचाव कार्य जारी

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के सोलन में बुधवार को भूस्खलन हो गया। जिससे वहां पास में एक निर्माणधीन स्कूल में काम कर रहे तीन मजदूरों पर उसका मलबा जा गिरा। इससे तीनों मजदूरों की मौत हो गई। मरने वाले तीनों नेपाल के रहने वाले बताए जा रहें हैं। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। तेज धमाके […]

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के सोलन में बुधवार को भूस्खलन हो गया। जिससे वहां पास में एक निर्माणधीन स्कूल में काम कर रहे तीन मजदूरों पर उसका मलबा जा गिरा। इससे तीनों मजदूरों की मौत हो गई। मरने वाले तीनों नेपाल के रहने वाले बताए जा रहें हैं। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। तेज धमाके की आवाज से मलबा गिरा था। मलबा गिरने के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। लेकिन मलबा इतना अधिक था कि उसे हटाने के लिए जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

बड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों मजदूरों को मलबे से निकाला गया। जानकारी के मुताबिक दो मजदूरों ने मौके पर ही दमतोड़ दिया था। जबकि एक की मौत अस्पताल में हुई है। हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

पुलिस के अनुसार हादसा सोलन जिले के धर्मपुर के पास सिहरडी में हुआ। जिस समय मलबा गिरा मजदूर वहां काम कर रहे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। सोलन एसपी वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। यह सभी प्रवासी थे। मामले की जांच की जा रही है। जिनकी लापरवाही से हादसा हुआ है उन पर कानून के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

First published on: Nov 16, 2022 09:41 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola