हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Himachal Pradesh: कैलाश यात्रा मार्ग में अचानक आई बाढ़, ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को बचाया

हिमाचल में भारी बारिश की वजह से किन्नर कैलाश मार्ग पर लैंडस्लाइड हुआ है, जिससे रास्ते ब्लॉक हो गए हैं। खबर के मुताबिक, एक तीर्थयात्री की मौत भी हुई है। इस घटना के बाद आईटीबीपी ने रेस्क्यू शुरू कर 413 लोगों की जान बचाई है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी में बीते मंगलवार को उत्तरकाशी में बादल फटने से कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ किन्नौर में किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग पर अचानक से बाढ़ आ गई, जिसमें कई तीर्थयात्री फंस गए।

इस घटना के तुरंत बाद आईटीबीपी ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। उन्होंने कम से कम 413 लोगों की जान बचाई है। यह बाढ़ तांगलिंग एरिया के पास आई है। बता दें,  इसमें ट्रेकिंग करने वाला रास्ते का एक बड़ा हिस्सा बह गया। 

विज्ञापन

बचाव अभियान लगातार जारी

आईटीबीपी ट्रैवर्स क्रॉसिंग टेक्निक का इस्तेमाल कर तीर्थयात्रियों को सेफ जगहों पर लेकर जा रही है। इस अभियान की पूरी जिम्मेदारी राजपत्रित अधिकारी ने ली हुई है। जिसमें 4 सबऑर्डिनेट ऑफिसर और 29 अन्य लोगों ने एनडीआरएफ के साथ मिलकर मदद की है। जब यह घटना हुई तो वहां पर आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर तैनात कर दिया गया। फिलहाल, राहत और बचाव अभियान जारी है। 

विज्ञापन

आईएमडी का अलर्ट

वहीं, आईएमडी ने मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसमें हिमाचल समेत कई जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बता दें, सिरमौर, बिलासपुर, सोलन, शिमला और मंडी जिलों में तेज बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

इसके अलावा, ऊना, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, लाहुल और स्पीति, किन्नौर जिलों में कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल, शिमला में भारी बारिश के चलते आम लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते एजुकेशनल ऑर्गेनाइजेशन बंद कर दिया है।

ये भी पढ़ें-  उत्तराखंड के बाद अब हिमाचल प्रदेश में फटा बादल, 413 लोगों की बचाई गई जान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola