हिमाचल प्रदेश के कांगडा में बड़ा हादसा हुआ है. यहां मां चामुंडा मंदिर में लंगर सेवा के लिए जा रहे बठिंडा के श्रद्धालुओं का ट्रक मंगलवार को ढलियारा के पास पलट गया. इस दर्दनाक दर्दनाक हादसे में कम से कम दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों में से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. जबकि अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल देहरा में चल रहा है.
बस से टकराया श्रद्धालुओं से भरा ट्रक
यहां हादसा NH 503 पर ढलियारा के तीखे मोड़ों पर हुआ. ट्रक में श्रद्धालुओं के साथ-साथ लंगर का सामान और दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर भरे हुए थे. गनीमत रही कि सिलेंडरों में विस्फोट नहीं हुआ. जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरा ट्रक बठिंडा से चामुंडा मंदिर जा रहा था और रास्ते में धर्मशाला से होशियारपुर की ओर जा रही एचआरटीसी बस से टकरा गया. चालक ने वाहन को तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश की, जिससे कुछ श्रद्धालु डर के कारण ट्रक से कूद गए. थोड़ी दूरी पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और खाई में जा गिरा.
एसपी ने कहा- लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि हादसे में लगभग 20 श्रद्धालु ट्रक में सवार थे. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और छह गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. उन्होंने बताया कि गुड्स वाहनों में श्रद्धालुओं या यात्रियों को ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है. इस तरह की लापरवाही से बड़ी दुर्घटनाएं घट सकती हैं. पुलिस विभाग की बैठक में सभी थाना प्रभारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : मनाली में कंगना रनौत को दिखाए गए काले झंडे, लगे गो बैक के नारे; BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की
वहीं एचआरटीसी बस चालक ने कहा कि हादसे के दौरान मैं बस चला रहा था. ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर मेरी बस से टकरा गया और ड्राइवर ट्रक लेकर भागने लगा. कुछ श्रद्धालु डर के कारण ट्रक से कूद गए और यह हादसा अचानक हुआ. एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि हादसे के तुरंत बाद उन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. उन्होंने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को राहत राशि और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने की मांग की.
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
13 hrs agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
2 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
10 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
17 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
21 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
22 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
25 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
26 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
31 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines