---विज्ञापन---

हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, 2 की मौत

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ जब बठिंडा से चामुंडा मंदिर लंगर सेवा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रक ढलियारा के पास पलट गया. हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हुए, जिनमें छह की हालत गंभीर है. ट्रक में दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर और लंगर का सामान भी था.

हिमाचल प्रदेश के कांगडा में बड़ा हादसा हुआ है. यहां मां चामुंडा मंदिर में लंगर सेवा के लिए जा रहे बठिंडा के श्रद्धालुओं का ट्रक मंगलवार को ढलियारा के पास पलट गया. इस दर्दनाक दर्दनाक हादसे में कम से कम दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों में से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. जबकि अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल देहरा में चल रहा है.

बस से टकराया श्रद्धालुओं से भरा ट्रक

यहां हादसा NH 503 पर ढलियारा के तीखे मोड़ों पर हुआ. ट्रक में श्रद्धालुओं के साथ-साथ लंगर का सामान और दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर भरे हुए थे. गनीमत रही कि सिलेंडरों में विस्फोट नहीं हुआ. जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरा ट्रक बठिंडा से चामुंडा मंदिर जा रहा था और रास्ते में धर्मशाला से होशियारपुर की ओर जा रही एचआरटीसी बस से टकरा गया. चालक ने वाहन को तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश की, जिससे कुछ श्रद्धालु डर के कारण ट्रक से कूद गए. थोड़ी दूरी पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और खाई में जा गिरा.

---विज्ञापन---

एसपी ने कहा- लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि हादसे में लगभग 20 श्रद्धालु ट्रक में सवार थे. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और छह गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. उन्होंने बताया कि गुड्स वाहनों में श्रद्धालुओं या यात्रियों को ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है. इस तरह की लापरवाही से बड़ी दुर्घटनाएं घट सकती हैं. पुलिस विभाग की बैठक में सभी थाना प्रभारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : मनाली में कंगना रनौत को दिखाए गए काले झंडे, लगे गो बैक के नारे; BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई धक्का-मुक्की

---विज्ञापन---

वहीं एचआरटीसी बस चालक ने कहा कि हादसे के दौरान मैं बस चला रहा था. ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर मेरी बस से टकरा गया और ड्राइवर ट्रक लेकर भागने लगा. कुछ श्रद्धालु डर के कारण ट्रक से कूद गए और यह हादसा अचानक हुआ. एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि हादसे के तुरंत बाद उन्होंने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. उन्होंने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को राहत राशि और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने की मांग की.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Sep 23, 2025 04:11 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola