Kalka Shimla Toy Train: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की राजधानी शिमला (Shimla) घूमने के लिए जाने वाले लोगों के लिए एक खुशखबरी है। कालका-शिमला हेरिटेज सेक्शन (Kalka Shimla Toy Train) पर अब ऐसे नए कोचों का ट्रायल हुआ है, जिनसे आप रास्ते के सभी मनोरम दृश्यों को निहार सकते हैं। रेल मंडल अधिकारियों का कहना है कि कोचों का ट्रायल रन सफलतापूर्वक हुआ है।
जानकारी के मुताबिक इससे पहले दो नए मनोरम दृश्य वाले कोच नियमित ट्रेन के साथ कालका से शिमला ले जाए गए थे। अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि वही ट्रेन सफलतापूर्वक वापस लौटी है।
नए कोचों का सफलतापूर्वक हुआ ट्रायल
अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि हमने इन कोचों का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया है। ट्रायल रन के लिए नियमित ट्रेनों में एक-एक कोच लगाया गया था। उन्होंने कहा कि यह परीक्षण तब तक किया जाएगा, जब तक कि हम इस रेल खंड पर पांच नए कोचों की एक पूरी ट्रेन नहीं चलाते।
यह भी पढ़ेंः दिल्ली से महज 335 किमी दूर UP में है ये शानदार हनीमून डेस्टिनेशन, गोवा-केरल जाएंगे भूल
25 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से दौड़ेंगे
उन्होंने कहा कि ट्रेन की गति बढ़ाने का परीक्षण बाद में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोच इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि वे 25 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ सकते हैं। बता दें कि ये टॉय ट्रेन आमतौर पर 20 से 22 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं।
कोच फैक्ट्री कपूरथला में बने हैं ये खास कोच
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन कोचों को खासतौर पर बनाया गया कि इसमें बैठने वाले लोग रास्ते के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा कि ये कोच रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में बने हैं। भाटिया ने कहा कि कोच हेरिटेज सेक्शन पर उच्च गति को भी बनाए रखेंगे। ट्रायल रन में यात्रियों के आराम का भी ख्याल रखा गया है।
यह भी पढ़ेंः गोवा-केरल क्यों जाना, जब UP में ही मौजूद है बीच का खजाना… हनीमून डेस्टिनेशन
कोच की छतों पर भी लगे हैं बड़े-बड़े शीशे
अधिकारियों ने बताया कि कोचों की मुख्य विशेषता इसके मनोरम दृश्य हैं, जिसमें शीशे की खिड़कियां और छत पर शीशे लगे हैं। कोच फैक्ट्री के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोचों को नए न्यूमैटिक ब्रेकिंग सिस्टम तकनीक से लैस किया गया है। जबकि मौजूदा कोच में वैक्यूम ब्रेक सिस्टम है।
हिमाचल प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
1 day agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
3 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
11 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
18 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
22 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
23 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
26 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
27 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
32 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
37 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines