Himachal Rain: हिमाचल में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। बुधवार को हुई बारिश ने शिमला समेत कई जिलों में भारी तबाही मचाई है। आपदा विभाग की मानें तो बुधवार को हुई बारिश से 11 लोगों की जान चली गई और 400 से अधिक सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जैसे जिलों में रेल अलर्ट जारी किया है। वहीं मंडी, शिमला, सोलन, हमीरपुर, चंबा, सिरमौर में प्रशासन ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। शिक्षा विभाग ने बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रदेश में शिमला, मंडी और सोलन में स्कूल-काॅलेज में 2 दिनों की छुट्टियां घोषित कर दी है।
अब तक 242 की मौत
मौसम विभाग की मानें तो मंडी, शिमला, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर में बीते 24 घंटे में 180 मिमी से ज्यादा बारिश रिकाॅर्ड की गई है। बुधवार को मंडी में 8 और शिमला में 3 मौतें अब तक हुई है। बता दें कि इस साल मानसूनी बारिश से प्रदेश में अब तक 242 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी शिमला में बारिश का कहर ऐसा है कि यहां देवदार के बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए और लैंडस्लाइड के कारण कई घर ढह गए हैं। पहाड़ों की रानी शिमला में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है।
शिमला-चंडीगढ़ हाइवे ब्लाॅक
बुधवार को हुए लैंडस्लाइड में झारखंड की एक दंपत्ति की बुधवार को मौत हो गई। वहीं रेलवे इंजन यार्ड भी लैंडस्लाइड के कारण ढह गया। शिमला-कालका रेलवे लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। लैंडस्लाइड और लगातार हो रही बारिश के कारण शिमला-चंडीगढ़ और शिमला-मनाली हाइवे फिलहाल बंद है। वहीं कुल्लू का एक बार फिर शेष राज्य से संपर्क टूट गया है।
मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश में बुधवार और गुरुवार के लिए बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजधानी शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, चंबा, मंडी, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो अब तक बिलासपुर में 181 मिमी, बर्थिन में 160 मिमी, शिमला में 132 मिमी, मंडी में 118 मिमी, सुंदरनगर में 105 मिमी, पालमपुर में 91 मिमी और सोलन में 77 मिमी. बारिश रिकाॅर्ड की गई है।
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
4 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
11 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
15 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
16 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
19 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
20 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
25 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
30 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
35 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines