हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले जूड़ गांव में अस्थाई पुलिया से फिसकर नदी के तेज बहाव में बही एक महिला का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला तेज बहाव में बहती दिख रही है। हालांकि बाद में एक टैक्सी चालक द्वारा जान पर खेलकर महिला को बचा लिया जाता है।
राशन समेत बही पूजा
मिली जानकारी के मुताबिक थुनाग के साथ लगती झूंडी पंचायत के जूड़ गांव में अस्थायी राशन डिपो है। जूड़ गांव में आने जाने के लिए नदी के अस्थायी पुलिया बनाई गई है। शनिवार को बजवास गांव की रहने वाली पूजा राशन लेकर घर लौट रही थी। तभी अस्थायी पुलिया से फिसलकर बह गई। हालांकि उसे सुरक्षित बचा लिया गया। लगभग 30 किलो राशन पीठ पर लादे पूजा अस्थायी पुलिया पर फिसल गई। तेज बहाव में बहते हुए पूजा की जान खतरे में पड़ गई, जिससे वहां मौजूद बड़ी संख्या में राशन लेने आए लोगों में हड़कंप मच गया।
टैक्सी चालक ने बचाई जान
तभी बेघर टैंट में रहने वाले टैक्सी चालक पिंचू ने सौ मीटर दूर से दौड़कर अपनी जान जोखिम में डालकर पूजा को सुरक्षित बचा लिया। दुर्भाग्यवश पूजा का राशन बह गया, लेकिन उसकी जान सलामत रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी का बहाव बहुत तेज था। महिला की किस्मत अच्छी थी कि मौके पर लोग मौजूद थे। लोगों ने समय रहते हुए उसे बचा लिया। अगर कुछ सेकेंड की देरी हो जाती तो महिला तेज बहाव में बह जाती है।
ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh: मंडी में सड़क हादसा, खाई में गिरी बस; 5 की मौत, 20 घायल
ग्रामीणों ने की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि यहां स्थायी पुल बनाने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है। कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन को भी अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि देजी खड्ड पर स्थायी पुल का निर्माण जल्द हो और राशन वितरण की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।
ये भी पढ़ें: टला बड़ा हादसा, बची सैकड़ों यात्रियों की जान! ब्रिज पर पहुंची ट्रेन, ढह गई पुल की नींव, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
7 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
14 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
18 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
19 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
22 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
23 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
28 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
33 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
37 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines