हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हिमाचल प्रदेश सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, स्पीति की महिलाओं को आजीवन 1500 रुपये पेंशन देने की घोषणा 

विज्ञापन
Chief minister Sukhvinder Singh Sukhu

Himachal Day: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया है। हिमाचल दिवस पर लाहौल स्पीति के काजा में एक कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम ने ऐलान किया कि स्पीति की महिलाओं को आजीवन 1500 रुपये पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा सीएम ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का डीए 3 फीसदी बढ़ाया जाने का भी ऐलान किया।

स्पीति में जल्द कॉलेज खोला जाएगा

यह डीए 1 जनवरी 2022 से देय होगा। वहीं, महिलाओं को आगामी 1 मई से आजीवन पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा सीएम ने काजा अस्पताल को 50 बेड करने की भी घोषणा की। स्पीति में जल्द कॉलेज खोला जाएगा। बता दें डीए बढ़ने से प्रदेश के करीब 2. 15 लाख सरकारी कर्मचारियों और 1. 90 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।

रंगरीक में हवाई पट्टी का निर्माण करने की घोषणा की

सीएम ने कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए रंगरीक में हवाई पट्टी का निर्माण करने की घोषणा की। सीएम ने मुद-भावा सड़क के निर्माण को रफ्तार देने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए करनैल राणा और हिमाचल पुलिस की एएसआई रानी को हिमाचल गौरव पुरुस्कार और पद्मश्री नेक राम शर्मा, प्रेम सिंह चौहान, नेम चन्द ठाकुर, लाकेश चंदेल, कैप्टन एजे सिंह को प्रेरणा स्त्रोत अवार्ड से नवाजा गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola