हिमाचल प्रदेशः हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में नवनिर्मित कांग्रेस सरकार (Congress Govt) ने पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) को बहाल करने कर दिया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को अपनी पहली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में ओपीएस बहाली पर मुहर लगा दी।
सभी मुद्दों को सुलझा लिया गया हैः CM
जानकारी के मुताबिक हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मामले का गहन अध्ययन किया गया। वित्त विभाग के अधिकारियों ने भी ओपीएस की बहाली के संबंध में आपत्ति जताई थी, लेकिन इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है।
सीएम सुक्खू ने बताया कि वर्तमान में नई पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत आने वाले सभी कर्मचारियों को भी ओपीएस शामिल किया जाएगा। इसे कर्मचारियों के परामर्श से तैयार किए जाएगा। सभी का ध्यान रखा जाएगा।
सीएम बोले- कर्मचारियों के स्वाभिमान के लिए किया
हिमाचल प्रदेश सचिवालय में गुरुवार को कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सुक्खू ने कहा था कि हम वोट के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल नहीं कर रहे हैं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा देने और हिमाचल के विकास का इतिहास लिखने वाले कर्मचारियों के स्वाभिमान की रक्षा के लिए ये कर रहे हैं।
पेंशन योजना अप्रैल 2004 में की गई थी बंद
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) एक प्रमुख चुनावी मुद्दा था। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीतने पर इसे बहाल करने का वादा किया था। ओपीएस के तहत सरकार की ओर से पूरी पेंशन राशि दी जाती थी, जिसे 1 अप्रैल 2004 को देशभर में बंद कर दिया गया था।
नई पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत कर्मचारी अपने मूल वेतन का 10 प्रतिशत अपनी पेंशन के लिए योगदान देते हैं। जबकि राज्य सरकार इसमें 14 प्रतिशत योगदान करती है।
संबंधित खबरें
नाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
19 mins ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
14 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
19 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
20 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
23 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
24 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
29 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
34 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines