Himachal Pradesh Rain: बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पहाड़ी राज्य में लगातार भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। हिमाचल के हालातों की बात करें तो गुरुवार को कांगड़ा जिले से गुरुवार को 200 से ज्यादा लोगों को भारतीय वायुसेना ने एयरलिफ्ट किया है। जबकि अभी तक एक हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया है।
72 घंटे में निकाले इतने लोग
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, कांगड़ा जिले से आज (गुरुवार) 220 से ज्यादा लोगों को वायुसेना ने सफलतापूर्वक प्रभाविक क्षेत्र में से निकाला है। पश्चिमी वायु सेना कमान के हेलीकॉप्टरों को इस ऑपरेशन में लगाया गया है। एएनआई की ओर से बताया गया है कि पिछले 72 घंटों में 1000 से ज्यादा लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से बचाया गया है। इतना ही नहीं, वायु सेना की कार्रवाई अभी भी जारी है।
https://twitter.com/ANI/status/1692158991416345075
वीडियो जारी किया
एएनआई की ओर से रेस्क्यू का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों को एक पहाड़ी इलाके से निकाला जा रहा है। वायुसेना का हेलीकॉप्टर लोगों को निकाल रहा है। बता दें कि हिमाचल के हालात इस वक्त हद से ज्यादा खराब हैं।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
5 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
13 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
20 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
24 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
26 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
28 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
29 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
34 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
39 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines