Himachal Pradesh New CM: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश पहुंचे। दोनों कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्शू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बहुमत से जीती कांग्रेस के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सुक्खू का आज राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि, पार्टी खुश है
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर हिमाचल पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि पार्टी बहुत खुश है। हम भी बहुत खुश हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1601859300460462080
इससे पहले राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने शिमला में राहुल गांधी से कहा कि हमने वादा किया था, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को वापस लाएंगे। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि बधाई हो।
पूर्व नेता विपक्ष बने डिप्टी सीएम
जानकारी के मुताबिक हिमाचल विधानसभा में निवर्तमान नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राजभवन में रविवार को दोपहर 1.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस मौके पर स्थानीय नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व और गांधी परिवार का आभार जताया।
मां के आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा, पार्टी को धन्यवाद
सीएम पद की शपथ लेने से पहले सुक्खू ने मीडिया के सामने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं एक साधारण परिवार से होने के बावजूद सीएम बनने जा रहा हूं। यह मौका देने के लिए मैं कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार का शुक्रगुजार हूं। मेरी मां ने मुझे राजनीति में आने से कभी नहीं रोका। मैं आज उनके आशीर्वाद के कारण ही यहां तक पहुंचा हूं।
चार बार विधायक रहे सुक्खू
बता दें कि चार बार के विधायक, 58 वर्षीय सुक्खू राज्य में कांग्रेस के पूर्व प्रमुख रहे हैं। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस का भी काफी लंबे समय तक हिस्सा रहे हैं। वह वर्ष 2013 से 2019 तक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष रहे। सुक्खू हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस नेताओं को बढ़ावा देने और उन्हें तैयार करने के पक्षधर रहे हैं।
संबंधित खबरें
हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
2 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
6 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
7 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
10 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
11 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
16 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
21 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
26 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
26 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines