Himachal Snowfall: कुल्लू- मनाली और लाहौल स्पीति में पिछले कुछ दिनों में जमकर बर्फबारी हुई है। जिसके बाद यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार यहां अटल टनल रोहतांग के साऊथ पोर्टल में 5 इंच तक बर्फबारी हुई वहीं, नॉर्थ पोर्टल में 2 इंच तक बर्फबारी हुई है। जिससे यहां आवाजाही बाधित हो रही है। बुधवार तड़के यहां बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचे। बचाव दल ने बर्फ को हटाकर और ट्रैफिक व्यवस्था ठीक की। जिसके बाद करीब 3 बजे तक करीब 50 वाहनों को यहां से निकाला जा सका, इनमें 300 से ज्यादा लोग थे।
भारी हिमपात के बाद पहुंचे पर्यटक, चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था
अभी भी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मनाली,लाहौल स्पीति वैली समेत आसपास के होटलों व गेस्ट हाउस में बड़ी संख्या में पर्यटक फंसे हुए हैं। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि मंगलवार दोपहर को यहां काफी ज्यादा हिमपात हुआ। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। बर्फबारी के बाद अचानक यहां बड़ी संख्या में पर्यटक अपने वाहनों से पहुंचे हैं। अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। जानकारी के अनुसार अब तक मनाली-लाहौल मार्ग पर बर्फ के बीच फंसे वाहनों को निकाला जा चुका है। इसमें प्राइवेट गाड़ियां, सरकारी व निजी बसें और अन्य वाहन शामिल हैं।
पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पुलिस के अनुसार एहतियातन लाहौल स्पीति के कुछ ऊपरी (पहाड़ी) इलाकों व अन्य जगहों से पर्यटकों को बाहर निकाल लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, जहां भी बर्फ में वाहनों के फंसने या लोगों के होने की सूचना मिल रही है उन्हें तत्काल मदद पहुंचाई जा रही है। हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिकारियों के अनुसार जरूरत पड़ने पर सोलंग, मनाली-लाहौल मार्ग पर ट्रैफिक बंद कर डायवर्ट किया जा रहा है। केवल कुछ फोर बाई फोर गाड़ियों को आगे भेजा जा रहा है। इसके अलावा पर्यटकों से अपील है कि वह अपने होटल और गेस्ट हाउस में रुकें। मौसम के ताजा अपडेट लेने के बाद ही मनाली और आसपास के जगहों का रूख करें। अटल टनल फिलहाल चालू कर दी गई है। सोलंग से लाहौल की तरफ वाहनों की आवाजाही बाधित है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 day agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
7 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
15 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
22 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
26 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
28 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
30 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
31 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines