हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

हिमाचल में कई जगहों पर भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 3 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। यहां ऑरेंज अलर्ट रहेगा, यानि भारी बारिश व ओले पड़ने की संभावना है।

मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 31 मार्च के लिए निचले व मध्य पर्वतीय कई भागों में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने का अनुमान है। 1 अप्रैल को भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 3 अप्रैल को मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश की संभावना है।

केलांग में न्यूनतम तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा

मौसम विभाग के अनुसार चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। गुरुवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, केलांग में न्यूनतम तापमान  -1.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। गौरतलब है कि बुधवार देर रात आनी के जाबन क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola