Himachal Pradesh Election 2022: कल हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। एग्जिट पोल में यहां कांग्रेस व भाजपा के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। अब कल नतीजे आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि यहां कमल खिलेगा या फिर कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। वहीं, इससे पहले बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस की सरकार बनीं तो मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल पर कहा कि हाईकमान तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। इससे पहले विधायकों की भी राय ली जाएगी।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1600439875391455232?s=20&t=RC4Bxp3hn40haObwAx47Cg
आगे प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। सीएम पद के सवाल पर उन्होंने कहा चुनाव जीतकर आने वाले विधायक इस बारे में अपना निर्णय पार्टी हाईकमान के समक्ष रखेंगे। हाईकमान विचार कर यह तय करेगी कि किस चेहरे को आगे लाना है।
प्रदेशाध्यक्ष बोलीं- वीरभद्र सिंह भी पहले दो बार जब सांसद थे, तो उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था। इस बार भी यदि हाईकमान इस बात को महत्व देती है, तो होलीलॉज जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के योगदान को देखते हुए ही सोनिया गांधी ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने भी सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर प्रत्याशियों की मजबूती के लिए काम किया है।
संबंधित खबरें
60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 hrs agoहिमाचल में स्थानीय लोगों को टोल पर मिलेगी बड़ी राहत
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
8 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
10 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
18 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
25 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
29 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines