---विज्ञापन---

हिमाचल angle-right

Himachal Pradesh Election 2022: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोलीं, हाईकमान तय करेगा मुख्यमंत्री कौन? इससे पहले होगा यह काम

Himachal Pradesh Election 2022: कल हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। एग्जिट पोल में यहां कांग्रेस व भाजपा के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। अब कल नतीजे आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि यहां कमल खिलेगा या फिर कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। वहीं, इससे पहले बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष […]

---विज्ञापन---

Himachal Pradesh Election 2022: कल हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। एग्जिट पोल में यहां कांग्रेस व भाजपा के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। अब कल नतीजे आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि यहां कमल खिलेगा या फिर कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। वहीं, इससे पहले बुधवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस की सरकार बनीं तो मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल पर कहा कि हाईकमान तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। इससे पहले विधायकों की भी राय ली जाएगी।

---विज्ञापन---

आगे प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। सीएम पद के सवाल पर उन्होंने कहा चुनाव जीतकर आने वाले विधायक इस बारे में अपना निर्णय पार्टी हाईकमान के समक्ष रखेंगे। हाईकमान विचार कर यह तय करेगी कि किस चेहरे को आगे लाना है।

प्रदेशाध्यक्ष बोलीं- वीरभद्र सिंह भी पहले दो बार जब सांसद थे, तो उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था। इस बार भी यदि हाईकमान इस बात को महत्व देती है, तो होलीलॉज जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के योगदान को देखते हुए ही सोनिया गांधी ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने भी सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर प्रत्याशियों की मजबूती के लिए काम किया है।

First published on: Dec 07, 2022 05:33 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola