Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का अंतिम चरण जोरों पर है। दोनों पार्टियों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। ऐसे में कांग्रेस जहां प्रदेश में ओपीएस के मुद्दे पर चुनाव मैदान में है। वहीं आज मंगलवार दोपहर बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने शिमला (Shimla) में पत्रकार वार्ता करके भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मांग की कि पीएम नरेंद्र मोदी को पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राजस्थान में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल किया है, अब हिमाचल में भी करेंगे। हिमाचल में प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर कांग्रेस ने कहा कि राज्य में सरकार बनते ही पहली मंत्रिमंडल बैठक में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाएगा।
https://twitter.com/AHindinews/status/1589936797832085504
सीएम गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी? आप कब तक मोदी जी का चेहरा सामने रखकर राजनीति करेंगे? पता नहीं मोदी जी को महसूस हो रहा है कि नहीं लेकिन उनका खुद का काम नीचे आ रहा है। अगर लोगों को उनके 2014 के भाषण सुना दें तो हमें कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अशोक गहलोत ने कहा कि हिमाचल समेत आसाम और केरल सरकार ने भी OPS बहाल करने से बचने के लिए कमेटी का गठन किया है। यह केवल कर्मचारियों के रोष से बचने के लिए किया गया है। यदि इन राज्यों में सरकारों की नीति और नीयत साफ होती तो OPS को सीधे लागू कर देते। गहलोत ने कहा कि OPS लागू करने से राजस्थान के कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।
शिमला में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि राहुल गांधी की यात्रा महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ है, हमारी लड़ाई नीतियों और विचारधाराओं के लिए है। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि राजस्थान और हिमाचल प्रदेश राज्य में गारंटी और घोषणापत्र लागू किया जाएगा।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में एक फेज में वोटिंग होगी। जबकि वोटिंग की गिनती 8 दिसंबर को होगी। राज्य विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी का कांग्रेस से सीधा मुकाबला है।
संबंधित खबरें
60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
7 hrs agoहिमाचल में स्थानीय लोगों को टोल पर मिलेगी बड़ी राहत
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
4 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
8 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
10 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
18 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
25 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
29 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines