हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल के लिए AAP ने जारी की 54 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

विज्ञापन

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर तमाम पार्टियों की तैयारी जोरों पर है। इसकी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।इस लिस्ट में कुल 54 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

बुधवार देर रात जारी सूची के साथ ही आप ने 68 में से 58 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए। ये सूची आप के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर और पार्टी प्रभारी हरजोत सिंह बैंस की ओर से जारी की गई है.. पार्टी ने तीन महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया है।

अभी पढ़ें – खड़गे को बधाई देने वाले विधायकों पर दिव्या मदेरणा का तंज, बोलीं- “काबा किस मुंह से जाओगे ‘ग़ालिब’, शर्म तुम को मगर नहीं आती”

विज्ञापन

इससे पहले 20 सितंबर को आप ने 4 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। आम आदमी पार्टी द्वारा इस लिस्ट में फतेहपुर विधानसभा सीट से डॉक्टर राजन सुशांत को, नगरौटा से उमाकांत डोगरा को, लाहौल स्पीति से सुदर्शन जसपा और श्री पावंटा साहिब से मनीष ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है।

https://twitter.com/AAPHimachal_/status/1582768468826652674?s=20&t=V3CQrN-srLINHdOUa6LBBQ

विज्ञापन

जानें किस सीट पर किसे मिला टिकट (AAP Second Candidate List)

चुराह से नंद कुमार जरयाल, भरमौर से प्रकाश चंद भारद्वाज, चंबा से शशि कांत, डलहौजी से मनीष सरेन, नुरपूर से मनीषा कुमारी, इंदौरा से जगदीश बग्गा, ज्वाली से कैप्टन बलदेव राज, देहरा से मनीष धीमान, जसवां परागपुर से साहिल चौहान, ज्वालामुखी से होशियार सिंह, जयसिंहपुर से संतोष कुमार, सुलह से रविंद्र सिंह रवि, कांगड़ा से राज कुमार जसवाल, शाहपुर से अभिषेक ठाकुर, धर्मशाला से कुलवंत राणा, पालमपुर से संजय भारद्वाज, मनाली से अनुराग प्रार्थी, कुल्लू से शेर सिंह, बंजार से नीरज सैणी, आनी से इंद्र पॉल, करसोग से भगवंत सिंह, सुंदरनगर से पूजा ठाकुर, नाचन से जाबना चौहान, सिराज से गीता नंद ठाकुर, जोगेंद्रनगर से रवि पॉल सिंह, धर्मपुर से राकेश मल्होत्रा, मंडी से श्याम लाल, बल्ह से ताराचंद भाटिया, भोरंज से रंजनी कौशल, सुजानपुर से अनिल राणा, हमीरपुर से सुशील कुमार, बडसर से गुलशन सोनी, नादौन से शैंकी ठुकराल, हरोली से रविंद्र पॉल सिंह मान, ऊना से राजीव गौतम, कुटलैहड़ से अनिल मनकोटिया, झंडूता से सुधीर सुमन, घुमारवीं से राकेश चौपड़ा, बिलासपुर से अमर सिंह चौधरी, नैनादेवी से नरेंद्र ठाकुर, अर्की से जीतराम शर्मा और नालगढ़ से धर्मपाल चौहान को टिकट मिला है.

बीजेपी ने जारी तक चुकी है 62 उम्मीदावारों कि लिस्ट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 19 अक्टूबर को अपने 62 प्रत्याशियों के टिकट घोषित कर दिए हैं। एक मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर समेत 11 विधायकों के टिकट कट गए हैं। पांच महिलाओं और 19 नए उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं। बीजेपी हाईकमान ने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का टिकट काटकर उनके बेटे रजत ठाकुर को दिया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/AHindinews/status/1582571479782535168?s=20&t=5ju6tkKqPbiYpN-1bLPD7g

कांग्रेस की पहली लिस्ट में 46 उम्मीदवारों का ऐलान

इससे पहले पहले 18 अक्टूबर को कांग्रेस ने कांग्रेस पार्टी ने 46 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1582390550962925568?s=20&t=2p-tXQposUYGS3p44G5owA

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग, 8 दिसंबर को रिजल्ट

हिमाचल प्रदेश में चुनाव के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन होंगे। प्रदेश में एक ही चरण में वोटिंग 12 नवंबर को होगी। जबकि वोटों की गिनती 8 दिसंबर होगी। इसके साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – बिहार में नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ

 8 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा है हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को समाप्त हो जाएगा। इस समय राज्य में जयराम ठाकुर की अगुवाई में बीजेपी की सरकार है। राजनैतिक दलों की बात है तो आम आदमी पार्टी काफी समय से राज्य में सक्रिय है। जबकि बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भी राज्य का दौरा कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी भी राज्य में फिर से सत्ता पाने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में 1985 के बाद रिपीट नहीं हुई कोई सरकार

हिमाचल प्रदेश के चुनावी आंकड़ों पर नजर डालें तो तो राज्य 1985 के बाद से कोई भी पार्टी लगातार दो बार सत्ता में वापसी नहीं कर पाई है। 1985 में राज्य में लगातार दो बार बीजेपी सस्ता में आई, लेकिन उसके बाद से राज्य में अब तक किसी भी सत्ताधारी पार्टी की वापसी नहीं हुई है। हालांकि इसबार भी बीजेपी हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दोबारा सत्ता में वापसी के लिए पुरजोर मशक्कत में जुटी है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola