नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में शनिवार को हुए विधानसभा चुनाव में 73.23 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सोलन में सबसे अधिक मतदान हुआ। यहां 76.82 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शिमला में 69.88 फीसदी मतदान हुआ। ऊना में 76.69 प्रतिशत और कुल्लू में 76.15 प्रतिशत मतदान हुआ।
सुबह 8 बजे से मतदान
विधानसभा सदस्यों के चुनाव के लिए शनिवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम 5 बजे तक वोटिंग हुई। कांग्रेस को उम्मीद है कि वह राज्य की जनता को अपनी ‘गारंटी’ के दम पर सत्ता में वापसी करेगी। वहीं बीजेपी को रिपीट करने की उम्मीद है। राज्य में 68 विधानसभा सीटें हैं और नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
बीजेपी अध्यक्ष ने डाला वोट
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने बिलासपुर के विजयपुर में एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। नड्डा ने कहा कि सुबह से जिस तरह का माहौल देख रहा हूं, उससे मुझे लगता है कि लोगों में जोश है। मैं लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने का अनुरोध करता हूं।
जयराम ठाकुर ही रहेंगे सीएम फेस
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को कहा कि अगर पार्टी विधानसभा चुनाव जीतती है तो हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री राज्य के नए मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हम निश्चित रूप से बहुमत में हैं। चुनाव जयराम ठाकुर के नेतृत्व में लड़ा गया है और वह मुख्यमंत्री का चेहरा रहेंगे।”
संबंधित खबरें
2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
3 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
4 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
7 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
8 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
13 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
18 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
23 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
23 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
24 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से कारतूस
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines