---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती

Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत बिगड़ गई है। पेट दर्द की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत बिगड़ गई है। अधिकारियों ने कहा कि पेट दर्द की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री को को देर रात शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (IGMC) में भर्ती कराया गया।

सीएम की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर

आईजीएमसी, शिमला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव, ने कहा, “पेट में दर्द के कारण सीएम सुक्खू को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में भर्ती कराया गया था। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट सामान्य है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। हमने उनकी सभी चिकित्सीय जांच की है और रिपोर्ट सामान्य हैं।”

---विज्ञापन---

अभी अस्पताल से नहीं मिलेगी छुट्टी

IGMC के डॉक्टरों ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को निगरानी में रखा है और आगे की जांच की जा रही रही है। उन्होंने कहा है कि अभी मुख्यमंत्री अस्पताल में ही एडमिट रहेंगे।

यह भी पढ़ेंः दो हेलीकॉप्टर, 200 KM का जंगल, दो दिन से लापता पोलैंड के पैराग्लाइडर की तलाश, कांगड़ा में मेगा सर्च ऑपरेशन

---विज्ञापन---

रात 2:20 बजे सीएम को लाया गया अस्पताल

रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमाचल के सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu Health Update) की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें रात करीब 2.30 बजे शिमला के IGMC अस्पताल ले जाया गया।

First published on: Oct 26, 2023 12:12 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola