---विज्ञापन---

Himachal Pradesh New CM: सीएम मनोनीत होने के बाद सुक्खू बोले-हमारी सरकार लाएगी बदलाव, जनता से किए वादे पूरे करेंगे 

शिमला: हिमाचल प्रदेश के सीएम पद पर मनोनीत होने के बाद कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से चुनाव में जो वादे किए हैं, उन्हें हम पूरा करेंगे। सुक्खू ने कहा- हम राज्य के विकास के लिए काम करेंगे। यह हमारी जिम्मेदारी […]

शिमला: हिमाचल प्रदेश के सीएम पद पर मनोनीत होने के बाद कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से चुनाव में जो वादे किए हैं, उन्हें हम पूरा करेंगे। सुक्खू ने कहा- हम राज्य के विकास के लिए काम करेंगे। यह हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा मैं डिप्टी सीएम पद के लिए मनोनीत मुकेश अग्निहोत्री के साथ टीम के रूप में काम करूंगा।

---विज्ञापन---

आगे मीडिया में दिए बयान में उन्होंने कहा कि मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश की जनता का शुक्रगुजार हूं। वह बोले, मैंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में की थी। कांग्रेस पार्टी ने मेरे लिए जो किया है उसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। उन्होंने कहा कि अब नई सोच के साथ हिमाचल प्रदेश में काम होगा।

---विज्ञापन---

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा आलाकमान का फैसला मंजूर है।

 

---विज्ञापन---

कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ”हम बहुत अच्छी सरकार चलाएंगे। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कल शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.”।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

कांग्रेस पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया गया है। कल शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहेंगे।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

बता दें कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री होंगे। वह नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। इससे पहले साल 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे थे।1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने थे। वह नगर निगम शिमला के दो बार पार्षद चुने जा चुके हैं। वह साल 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने थे।

First published on: Dec 10, 2022 07:46 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola