Himachal Politics: सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के नए सीएम
Edited By Amit Kasana

सुखविंदर सिंह सुक्खू
Edited By Amit Kasana

सुखविंदर सिंह सुक्खू
Himachal Politics: कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के नए सीएम होंगे। कांग्रेस हाईकमान की मोहर के बाद शनिवार शाम उनके नाम की घोषणा कर दी गई है। कुल दोपहर 1.30 बजे सीएम का शपथ ग्रहण समारोह होगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की गई है। जानकारी के मुताबिक सीपीएल नेता मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम होंगे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे हिमाचल प्रदेश के नए सीएम #SukhvindersinghSukhu #HimachalPradesh pic.twitter.com/tMhbzrFDkV
— News24 (@news24tvchannel) December 10, 2022
सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने हमीरपुर जिले की नादौन विधानसभा सीट से कड़े मुकाबले में भाजपा के प्रत्याशी विजय कुमार को 3300 से ज्यादा वोट से हराया है। वे हिमाचल में चौथी बार विधायक चुने गए हैं।
सुक्खू ने शिमला के सरकारी कॉलेज से पढ़ाई के दौरान अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रैजुएशन और एलएलबी की पढ़ाई की है। वे कॉलेज छात्र संघ के महासचिव और अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
सुखविंदर सिंह सुक्खू छह साल तक (1989-1995) कांग्रेस की छात्र संघ ईकाई NSUI के अध्यक्ष भी रहे हैं। वे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2013 में उन्हें हिमाचल कांग्रेस का चीफ भी बनाया गया था। 2022 के अलावा वे 2003, 2007 और 2017 में भी नादौन विधानसभा से विधायक चुने जा चुके हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: