Himachal Politics: सीएम पद पर मनोनीत होने के बाद पूर्व सीएम जयराम ठाकुर से मिलने पहुंचे सुक्खू
Edited By Amit Kasana

सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्व सीएम जयराम ठाकुर से मिलने पहुंचे
Edited By Amit Kasana

सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्व सीएम जयराम ठाकुर से मिलने पहुंचे
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार रात पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने शिमला स्थित उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान सुक्खू के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
https://twitter.com/ANI/status/1601592215218061312?s=20&t=JZzY_e-eGpCxsKpwmiYVow
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच वर्तमान में हिमाचल को लेकर चल रहे कई विकास योजनाओं और उनके भविष्य समेत अन्य कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इससे पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ राज्यपाल से मिले थे और सरकार बनाने का दावा पेश किया। कल दोपहर 1.30 बजे शिमला में सीएम का शपथ ग्रहण समारोह है। समारोह में सीएम व डिप्टी सीएम पद पर मुकेश अग्निहोत्री शपथ लेंगे।
जानकारी के मुताबिक 26 मार्च साल 1964 को सुखविंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम रसील सिंह था और वह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में चालक थे। वहीं, उनका मां संसार देई गृहिणी हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एलएलबी की है। उन्होंने कक्षा एक से लेकर एलएलबी तक की पढ़ाई शिमला से ही की है। चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर सुक्खू के बड़े भाई राजीव सिंह सेना से रिटायर हैं। उनके परिवार में दो छोटी बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। 11 जून 1998 को सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी कमलेश ठाकुर से हुई थी। इनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं। सूक्खू फिलहाल हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं। हाल ही में हुए चुनावों में वह नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: