Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश का अगला सीएम कौन? आज नाम का ऐलान संभव

आज हिमाचल सीएम के नाम का ऐलान संभव

आज हिमाचल सीएम के नाम का ऐलान संभव

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश का अगला सीएम कौन होगा? हर किसी की जबान पर यही सवाल है। कांग्रेस पार्टी सूत्रों की मानें तो आज नए सीएम के नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है। कुछ देर में कांग्रेस के विधायक दल की बैठक है। बताया जा रहा है कि इस बैठक के बाद नए सीएम का नाम सार्वजनिक किया जाएगा।

विज्ञापन

सीएम पद की दौड़ में यह आगे

इस बीच कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू , हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला व पर्यवेक्षक भूपेश बघेल विधानसभा पहुंचे गए हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। इससे पहले आज सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गई थीं।

विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं की हुई बैठक 

अब हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व चीफ सुखविंदर सिंह सुक्खू, सीपीएल नेता मुकेश अग्निहोत्री और पार्टी नेता राजिंदर राणा दौड़ में हैं। विधायक दल की बैठक से पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस के अन्य पार्टी नेताओं ने आपस में बैठक भी की है।

कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू

सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने हमीरपुर जिले की नादौन विधानसभा सीट से कड़े मुकाबले में भाजपा के प्रत्याशी विजय कुमार को 3300 से ज्यादा वोट से हराया है। वे हिमाचल में चौथी बार विधायक चुने गए हैं।

विज्ञापन

सुक्खू ने शिमला के सरकारी कॉलेज से पढ़ाई के दौरान अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रैजुएशन और एलएलबी की पढ़ाई की है। वे कॉलेज छात्र संघ के महासचिव और अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

सुखविंदर सिंह सुक्खू छह साल तक (1989-1995) कांग्रेस की छात्र संघ ईकाई NSUI के अध्यक्ष भी रहे हैं। वे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2013 में उन्हें हिमाचल कांग्रेस का चीफ भी बनाया गया था। 2022 के अलावा वे 2003, 2007 और 2017 में भी नादौन विधानसभा से विधायक चुने जा चुके हैं। 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ