Himachal Politics: विधायक दल की बैठक से पहले मिले यह नेता, इन मुद्दों पर हुई बात

आपस में बातचीत करते कांग्रेस नेता

आपस में बातचीत करते कांग्रेस नेता

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रदेश अपने नए सीएम के शपथ लेने का इंतजार कर रहा है। कांग्रेस हाईकमान की मोहर के बाद सीएम के गद्दी पर कौन बैठेगा यह आने वाला समय ही बताएगा। इससे पहले शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने आपस में एक अहम बैठक की।

विज्ञापन

प्रदेश में राजनीतिक उठापटक के बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस के अन्य पार्टी नेता आपस में मिले। विधायक दल की बैठक से पहले इन नेताओं का आपस में मिलना और एक-दूसरे से बातचीत करना कई मायने रखता है। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में हाईकमान का क्या फैसला होगा, प्रदेश व पार्टी के लिए क्या बेहतर होगा। किस नाम पर पार्टी नेताओं की सहमति होगी समेत कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

सुबह यह हुआ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज सुबह का घटनाक्रम है कि प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर हो गई हैं। अब हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व चीफ सुखविंदर सिंह सुक्खू, सीपीएल नेता मुकेश अग्निहोत्री और पार्टी नेता राजिंदर राणा दौड़ में हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह की दावेदारी इसलिए खत्म मानी जा रही है क्योंकि हिमाचल प्रदेश चीफ के समर्थकों ने उनके समर्थन में छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल के सामने नारेबाजी की थी।

समर्थकों ने नारे लगाए 

बता दें शुक्रवार को प्रतिभा सिंह के समर्थक बड़ी संख्या में कांग्रेस शिमला मुख्यालय के बाहर जमा हो गए और उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की मांग करने लगे थे। कांग्रेस आलाकमान के करीबी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद की दौड़ में केवल तीन नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री और राजिंदर राणा हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ