Om Pratap
Read More
Himachal New CM Oath Ceremony: कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। शिमला के रिज मैदान में सुक्खू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल, राजस्थान के सीएम गहलोत समेत अन्य कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में सीएम पद की शपथ ली।
Congress leader Sukhwinder Singh Sukhu takes oath as the chief minister of Himachal Pradesh at a ceremony in Shimla pic.twitter.com/ImX8kmkl3n
— ANI (@ANI) December 11, 2022
सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई। बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के छात्र विंग NSUI से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के CM पद की शपथ ली
Sukhwinder Singh Sukhu #SukhwinderSinghSukhu#HimachalPradesh pic.twitter.com/oSr3mThXUS
— News24 (@news24tvchannel) December 11, 2022
"We had promised that we will get back Congress in Himachal Pradesh," says State Congress chief Pratibha Virbhadra Singh to party leader Rahul Gandhi at Shimla
"Congratulations," he responds. pic.twitter.com/L30d9gzlFT
— ANI (@ANI) December 11, 2022
Congress MP Rahul Gandhi and the party's general secretary Priyanka Gandhi Vadra arrive at Sanjauli helipad to attend the oath-taking ceremony of Himachal Pradesh CM designate Sukhwinder Singh Sukhu pic.twitter.com/5i5G2M9k37
— ANI (@ANI) December 11, 2022
Himachal Pradesh CM designate Sukhwinder Singh Sukhu receives his mother Sansar Devi at Sanjauli helipad, ahead of his swearing-in ceremony in Shimla today
He has been a 'Sewadar', he should serve the people of the state, she says. pic.twitter.com/TCLsPsE1s0
— ANI (@ANI) December 11, 2022
सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण में पहुंचेंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा
◆ राजस्थान CM अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल, राजीव शुक्ला, आनंद शर्मा और सचिन पायलट भी रहेंगे मौज़ूद #SukhwinderSinghSukhu @RahulGandhi @ShuklaRajiv @priyankagandhi @ashokgehlot51 pic.twitter.com/RHtSYZjNNu
— News24 (@news24tvchannel) December 11, 2022
Shimla | Himachal Pradesh CM designate Sukhwinder Singh Sukhu meets State Congress Chief Pratibha Virbhadra Singh at her residence
She is the party's state chief and we all work under her. I am here to extend an invite to her for the oath-taking ceremony, he says. pic.twitter.com/kpuzSLDDX8
— ANI (@ANI) December 11, 2022
Shimla | I am thankful to the people of the state. We will continue to support him so that he fulfils all the promises he has made: Kamlesh Thakur, wife of Himachal Pradesh CM designate Sukhwinder Singh Sukhu ahead of her husband's oath-taking pic.twitter.com/wiRnjlrRjC
— ANI (@ANI) December 11, 2022
26 मार्च साल 1964 को सुखविंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में जन्म हुआ था। उनके पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में ड्राइवर थे। उनकी मां संसार देई गृहिणी हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्राइमरी से लेकर LLB तक की पढ़ाई शिमला से ही की है।
चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर सुक्खू के बड़े भाई राजीव सिंह सेना से रिटायर हैं। उनके परिवार में दो छोटी बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। 11 जून 1998 को सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी कमलेश ठाकुर से हुई थी। इनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही हैं। सूक्खू फिलहाल हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं। हाल ही में हुए चुनावों में वह नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए हैं।
सुक्खू में लीडरशिप के गुण बचपन से ही हैं। परिजनों के मुताबिक, वह संजौली कॉलेज में पढ़ते थे। सबसे पहले वे वहां अपनी कक्षा के क्लास रिप्रेजेंटेटिव और फिर स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव चुने गए। इसके बाद राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। 1988 से 1995 तक NSUI के प्रदेश अध्यक्ष बने। 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने थे।
1998 से 2008 तक सुक्खू युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। वह नगर निगम शिमला के दो बार पार्षद चुने गए। 2003, 2007, 2017 और अब 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। वे 2008 में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने थे। 8 जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने।
हिमाचल प्रदेश के सीएम पद पर मनोनीत होने के बाद कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा हमने हिमाचल प्रदेश की जनता से चुनाव में जो वादे किए हैं, उन्हें हम पूरा करेंगे। सुक्खू ने कहा- हम राज्य के विकास के लिए काम करेंगे। यह हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा मैं डिप्टी सीएम पद के लिए मनोनीत मुकेश अग्निहोत्री के साथ टीम के रूप में काम करूंगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें हिमाचल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।