हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Himachal Election: ऊना में प्रियंका गांधी बोलीं- युवा चिंतित हैं, वे शिक्षित हैं, मेहनती हैं, जॉब चाहते हैं

विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी

Himachal Election 2022: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज हिमाचल प्रदेश के हरोली, ऊना में ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली’ को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर सबसे कम, हमने 3 साल में 5 लाख नौकरियां दीं। राजस्थान में हमने 1.3 लाख नौकरियां दीं। यहां 63 हजार पद खाली हैं। युवा चिंतित हैं, वे शिक्षित हैं, मेहनती हैं और नौकरी चाहते हैं। लेकिन उन्हें क्या मिलता है ड्रग्स?

अभी पढ़ें – झारखंड के CM हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जनहित याचिका को सुनवाई योग्य नहीं माना

 

प्रियंका गांधी ने कहा कि युवा कुछ करना चाहते थे, नौकरी पाना चाहते थे, अपने परिवार की देखभाल करना चाहते थे। लेकिन वे इच्छाएं पूरी नहीं हो रही हैं, इसलिए उन्हें गुमराह किया जा रहा है और नशा फैलाया जा रहा है। सच तो यह है कि यहां करीब 30 लाख युवा हैं, जिनमें से 15 लाख बेरोजगार हैं।

विज्ञापन

 

प्रियंका बोलीं- ops की मांग को बार-बार ठुकराया जा रहा है

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जिसे देवी-देवताओं व संतों की धरती कहते हैं, इस धरती ने आपको बहुत बड़ी परम्परा दी है- सच्चाई को परखने की परम्परा। जो गलत है, जो सच है, उसे परखिए.. आज वह मौका आ चुका है। उन्होंने कहा कि जब भी OPS की बात आती है, आप नारा लगाते हैं, तालियां बजाते हैं। क्योंकि ये आपकी मांग है, जिसे बार-बार ठुकराया जा रहा है। अगर कांग्रेस शासित प्रदेशों में OPS मिल सकती है, तो फिर बाकी प्रदेशों में क्यों नहीं? इस सच्चाई को समझिए।

प्रियंका ने कहा कि बीजेपी नेता चुनाव में आकर डबल इंजन की सरकार कह रहे हैं, क्या पिछले 5 साल में डबल इंजन की सरकार नहीं थी? पिछले 5 सालों क्या हुआ, इंजन में तेल भरना भूल गए, क्योंकि सारा तेल बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दे रहे हैं। इसे पहचानिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का युवा बताए- इन 5 सालों में कितनों को रोजगार मिला? सरकार का सबसे बड़ा कर्तव्य नौकरी देना होता है। लेकिन भाजपा सरकार के राज में 63000 पद खाली हैं, ये खाली पद भरे क्यों नहीं।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश घाटे में, 70 हजार करोड़ का कर्ज: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के नेता झूठे वादे करते हैं और आप से कहते हैं कि दवाई बार-बार बदलने से बीमारी नहीं छूटती। क्या हिमाचल प्रदेश बीमार है, देखिए आपको किस नजरिए से देखा जा रहा है, आपको बीमार बताया जा रहा है। समझ लीजिए, आपको गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश घाटे में है, हिमाचल प्रदेश पर 70 हजार करोड़ का कर्ज है। हिमाचल प्रदेश के 20 बोर्ड और निगम घाटे में हैं, कर्मचारियों को दिवाली पर डी.ए. नहीं मिला है, HRTC के कर्मचारियों को अब तक इस महीने का वेतन नहीं मिला।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार के घोटाले: – कोरोना के समय पी.पी.ई. किट में घोटाला – पुलिस व शिक्षक भर्ती में घोटाला – खनन में तमाम घोटाले ये स्थिति है हिमाचल प्रदेश की। उन्होंने कहा कि किसान, बागबान, छोटे व्यापारी सब मुसीबत में हैं। किसी से भी पूछ लीजिए- क्या आपने 5 सालों में तरक्की की, तो सबका जवाब नहीं होता है। जब ये असलियत है, इस असलियत को आप जी रहे हो, तो इस असलियत को आप बदलते क्यों नहीं? इस असलियत को बदलिए।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज अगर किसान फसल का दाम मांगता है, क्या उसको मिल रहा है? आज बड़े-बड़े उद्योगपति फसल के दाम तय कर रहे हैं। तमाम PSUs जिनसे रोजगार मिलता है, वह इस सरकार ने अपने बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों को बेच दिए।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola