Teacher Sexually Abusing School Girl in Mandi: हिमाचल प्रदेश के मंडी से गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक टीचर को पाॅक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने अरेस्ट किया है। मंडी पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी टीचर बच्चों को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता था और इसके बाद बच्चों को भी अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने को कहता था। इस पर बच्चों ने इसकी शिकायत घर पर की। जानकारी के अनुसार स्कूल जोगिंदरनगर उपमंडल के लड़बडोल इलाके में स्थित है।
मामले में पुलिस ने 4 छात्राओं से मिली शिकायत के बाद आरोपी को शनिवार को अरेस्ट कर लिया। जानकारी के अनुसार यह शिकायत 1098 नंबर पर दर्ज कराई गई थी। पुलस ने शिकायत दर्ज कर चारों पीड़िताओं से मुलाकात कर थाने में मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर अदालत में पेश किया जहां उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
ये भी पढ़ेंः नोएडा में दरिंदगी की हद पार, कुत्ते को सातवीं मंजिल से फेंका, मौके पर हुई मौत
बच्चियों को दिखाता था प्राइवेट पार्ट
जोगिंदर नगर थाना अधिकारी अश्विनी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को सोमवार को एक बार फिर अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1098 पर दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी छात्राओं को प्राइवेट पार्ट दिखाने को कहता था। यह डिमांड करने से पहले वह स्वयं उनको निजी अंग दिखाता था। शिकायत दर्ज कराने वाली 4 बच्चियों में से 2 छात्राएं कक्षा दूसरी में पढ़ती है तो वहीं 2 कक्षा 6 में पढ़ती है।
वहीं पुलिस ने अभी इन कक्षाओं में पढ़ने वाली अन्य बच्चियों और अभिभावकों से भी मुलाकात की है। पुलिस ने अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि वे छात्राओं की काउंसिलिंग करवाएंगे और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएंगे।
ये भी पढ़ेंः ट्रक ने 5 लोग कुचले, सड़क से चिपकी लाशें; UP के प्रयागराज में हुआ भीषण सड़क हादसा
संबंधित खबरें
रैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
20 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
8 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
16 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
23 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
27 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
29 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
31 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
32 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines