Himachal Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश में 55 लाख से अधिक मतदाता राज्य के 412 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद कर देंगे। शिमला से स्पीति की बर्फीली चोटियों तक चुनाव आयोग ने दूरदराज के इलाकों में तीन अस्थायी मतदान केंद्रों सहित 7,884 मतदान केंद्र बनाए हैं।
लाहौल और स्पीति के ताशीगंग में एक मतदान केंद्र बनाया गया है। 15,256 फीट की ऊंचाई पर स्थित ताशीगंग का मतदान केंद्र दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है जहां सिर्फ 52 मतदाता हैं। इनमें 30 पुरुष और 22 महिला मतदाता हैं। सीनियर सिटीजन और विकलांग मतदाताओं के लिए वोटिंग को आसान बनाने के लिए इसे आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।
राज्य में सबसे कम लाहौल स्पीति में मतदान केंद्र
बता दें कि लाहौल-स्पीति जिले में 92 मतदान केंद्र हैं, जो राज्य में सबसे कम हैं। पहाड़ी राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बीच, मतदान अधिकारियों को बर्फ से ढके विधानसभा क्षेत्रों को पैदल ही कवर करना पड़ा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दूर-दराज के क्षेत्रों के मतदाताओं को भी चुनाव में वोट मिल सके।
राज्य के दूरस्थ जिले चंबा में सबसे अधिक 1,459 मतदाता हैं। भरमौर विधानसभा का 26-चस्क भटोरी मतदान केंद्र इस जिले का सबसे दूरस्थ स्टेशन है, जहां पहुंचने के लिए मतदान दल को 14 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह सहित कुल 412 उम्मीदवार राज्य भर की 68 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
7 hrs agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
2 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
10 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
17 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
21 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
22 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
25 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
26 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
31 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines