Himachal Assembly Election Voting: हिमाचल प्रदेश के टशीगंग गांव में दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र ने विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को शत-प्रतिशत मतदान कर इतिहास रच दिया। भारी बर्फबारी के बीच यहां हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पूर्ण मतदान हुआ।
जानकारी के मुताबिक समुद्र तल से 15,256 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस बूथ में गांव के सभी 52 पंजीकृत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग मतदाताओं के लिए इस बूथ को एक आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था।
अधिकारियों ने वोटरों को खिलाईं मिठाइयां
इस दौरान वोट डालने के लिए केंद्र पर पहुंचे मतदाताओं के लिए तरह-तरह की मिठाइयां बनाई गईं। उनके इस हौसले को बढ़ावा देने के लिए चुनाव अधिकारियों ने पारंपरिक वेशभूषा में कपड़े पहने और मतदाताओं के आने पर उनका शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया गया।
पहली बार मतदाता बने कुंजुक चौदान (स्थानीय नागरिक) ने इस बूथ पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि बेहतर शासन के लिए वोट के अधिकार का प्रयोग करना महत्वपूर्ण है। बता दें कि टशीगंग गांव हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित है। मीडियो रिपोर्ट्स और समाचार एजेंसियों के हवाले से कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि भारी बर्फ के बीच मतदान करने के लिए जा रहे हैं।
सभी 52 वोटरों ने डाले वोट
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता हैं। इनमें से 28,54,945 पुरुष और 27,37,845 महिलाएं मतदाता हैं। शाम पांच बजे तक वोट डाले गए। इस दौरान 65.50 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में कुल मतदाता 52 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां 100% मतदान कर मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है।
संबंधित खबरें
CBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
11 hrs agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
2 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
10 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
17 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
21 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
22 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
25 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
26 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
31 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
36 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines