Heavy Rains in Himachal: हिमाचल प्रदेश में आसमानी आफत काल बनकर टूटी है। बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड समेत अन्य घटनाओं में अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। राज्य के हालातों को देखते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। बारिश से हिमाचल में हुई तबाही (Heavy Rain in Himachal) के बाद सीएम सुक्खू ने 15 अगस्त पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
हिमाचल प्रदेश के एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि सोलन जिले के एक गांव में बादल फटने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात जादौन गांव में हुई। सोलन संभागीय आयुक्त (डीसी) मनमोहन शर्मा ने कहा कि बादल फटने की चपेट में दो घर और एक गौशाला आए थे। छह लोगों को बचाया गया।
https://twitter.com/AHindinews/status/1691094842179555328
मंदिर में पूजा कर रहे थे 50 लोग
सोलन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान हरनाम (38), कमल किशोर (35), हेमलता (34), राहुल (14), नेहा (12), गोलू (8) और रक्षा (12) के रूप में की गई है। उधर सीएम सुक्खू ने बताया कि शिमला में भारी बारिश के बीच समरहिल इलाके में एक शिव मंदिर ढह जाने से 9 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना के वक्त मंदिर में करीब 50 लोग पूजा करने के लिए मौजूद थे।
शिमला के डीएसपी विजय रघुवंशी ने बताया कि सुबह से हम 8 शव निकाल चुके हैं। यहां काम करना काफी मुश्किल है, क्योंकि बारिश लगातार जारी है। स्थानीय लोग भी राहत टीम की मदद कर रहे हैं। डीएसपी ने बताया कि अभी और शव मिलने की आशंका है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1691078741731012608
इन जगहों पर भी गई जानें
दूसरी घटना में शिमला में एक पेड़ उखड़कर एक प्राइवेट पर गिर गया, जिसमें बस का कंडक्टर घायल हो गया। सोलन जिले की बलेरा पंचायत में भूस्खलन में एक अस्थायी घर ढह जाने से दो बच्चों की मौत हो गई। इनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया। सोलन के डीसी मनमोहन शर्मा ने कहा कि रामशहर तहसील के बनाल गांव में एक और महिला की मौत हुई है।
हमीरपुर में उपायुक्त ने बताया कि जिले में लगातार बारिश से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लापता हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम को देखते हुए विशेष सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से घर के बाहर न निकलें। उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी जिले की सेघली पंचायत में रविवार देर रात भूस्खलन से दो साल के बच्चे समेत एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। तीन लोगों को बचाया गया है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1691070777733599232
हिमाचल में 621 सड़कें बंद
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि लगातार बारिश के कारण राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, मंडी में अधिकतम 236, शिमला में 59 और बिलासपुर जिले में 40 समेत कुल 621 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। अधिकारियों ने बताया कि शिमला और चंडीगढ़ को जोड़ने वाले शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग का एक प्रमुख हिस्सा पिछले दो हफ्तों में बार-बार होने वाले भूस्खलन से प्रभावित हुआ है।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया है कि राज्य में 24 घंटों में 50 मौतें हुई हैं। सीएम ने कहा है कि ये आंकड़ा और बढ़ सकता है। अभी 20 लोग मलबे में दबे हुए हैं। बारिश ने जो तबाही मचाई है उससे उभरने में हमें समय लगेगा। सभी प्रभावित क्षेत्रों में तलाशी और बचाव कार्य जारी है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1691076756248363008
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को मिलेगी 55 करोड़ मिलियन यूनिट बिजली
23 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoहिमाचल में स्थानीय लोगों को टोल पर मिलेगी बड़ी राहत
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 days agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
5 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
10 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
11 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
20 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
26 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines