Himachal: हिमाचल प्रदेश के ऊना में बुधवार को सात फेरों से पहले एक दुल्हन को शादी से इंकार करना पड़ा है। दूल्हे ने बारात लाने से पहले दुल्हन के मां-बाप के सामने एक शर्त रख दी। कहा कि जब तक कार, आभूषण और रुपए नहीं मिलेंगे, वह बारात लेकर नहीं आएगा। यह बात जैसे ही दुल्हन को पता चला, उसने शादी से मना कर दिया। बारात भी लौटा दी।
विदेश में रहता है दूल्हा
यह पूरा मामला उपमंडल बंगाणा के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के जालोर के एक युवक से शादी तय हुई थी। वह विदेश में रहता है। दूल्हा 19 फरवरी को महिला को चुन्नी चढ़ाने की रस्म पूरी करने के लिए अपनी ससुराल आया था। इसके बाद बुधवार को बारात आनी थी।
आरोप है कि दोपहर के समय वधू पक्ष के घर रिश्तेदार जुटे थे।। ब्रह्मभोज चल रहा था। तभी वर पक्ष की तरफ से फोन आया कि रात को बारात तभी आएगी जब गाड़ी और ज्वैलरी देंगे। यह सुनते ही दुल्हन के घरवालों के होश उड़ गए। जब दुल्हन ने दहेज की मांग के बारे में सुना तो उसने तुरंत शादी तोड़ दी।
लड़की के भाई ने दर्ज कराया केस
थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया कि लड़की के भाई ने बंगाना थाने में दूल्हे के परिवार के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
1 day agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी, सरकारी गाड़ी छोड़ स्कूटी पर निकले मंत्री
2 days agoVIDEO : शिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुई पत्थर और मिट्टी
7 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान, सरकार ने तय की 6 शर्तें
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
16 days agoहिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
16 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
17 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से मिला कारतूस, पुलिस ने हिरासत में लिया
17 days agoKal ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
18 days agoहिमाचल के ऊना और मंडी में गुरुवार को स्कूल बंद, सायर पर्व के चलते सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines