हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भूकंप के तगड़े झटकों से दहशत में हिमाचल; 3 बार आया Earthquake, घरों से बाहर दौड़े लोग

Earthquake in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश की धरती आज सुबह भूकंप के झटकों से दहल गई। मंडी शहर के एक के बाद एक 3 बार भूकंप आया। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम रही, लेकिन लगातार 3 बार झटके लगने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Earthquake Tremors

Earthquake Occured in Himachal Pradesh: भूकंप के जोरदार झटकों से आज अलसुबह हिमाचल प्रदेश में दहशत फैल गई। भूकंप मंडी शहर में आया और एक के बाद एक 3 बार जोरदार झटके लगे। हालांकि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 मापी गई, लेकिन अलसुबह करीब ढाई बजे आए इस भूकंप से लोग डर गए। परिवार-बच्चों के साथ लोग घर से बाहर बैठे रहे। सुबह तक लोग सड़कों पर ही रहे।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने भूकंप की पुष्टि की और बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 5 किलोमीटर की गहराई में मिला है। हालांकि इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन क्योंकि हिमाचल का मंडी जिला भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील शहरों वाले जोन 5 में आता है, इसलिए यहां के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। छोटे-छोटे भूकंप किसी बड़े भूकंप के आने की आहट हो सकते हैं।

 

कैलिफोर्निया में आया था 7 तीव्रता वाला भूकंप

बता दें कि बीते दिन अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में 7 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र कैलिफोर्निया के फर्नडेल शहर से लगभग 100 किलोमीटर दूर मिला था। भूकंप का केंद्र पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में समुद्र के अंदर 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई में मिला था। वहीं भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि लोगों के दरवाजे-खिड़कियां हिल गए। घरों की दीवारों और सड़कों में दरारें आ गईं।

विज्ञापन

इमारतों की नींवें हिल गईं, जिनके अब कभी भी ढहने का खतरा मंडरा है। भूकंप की तीव्रता 7 होने का पता चलते ही यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने समुद्र में सुनामी आने की चेतावनी जारी कर दी गई थी। समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कह दिया गया था, लेकिन दिन खत्म होते-होते सुनामी की चेतावनी वापस ले ली गई। सरकार ने फिर भी लोगों को भूकंप के खतरे से सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

टोंगा में भी आया था भूकंप

बता दें कि शुक्रवार 6 दिसंबर को टोंगा (Tonga) देश में भी जोरदार भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई। भूकंप टोंगा के फेंगाले’ओंगा (Fangale’ounga) से 16 किलोमीटर दूर नॉर्थर्न नॉर्थवेस्ट जोन में आया था। भारतीय समयानुसार दोपहर के 3 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey) ने टोंगा में आए भूकंप की पुष्टि की। हालांकि टोंगा में इस भूकंप से किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सर्वविदित है कि टोंगा में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola