Himachal Election 2022: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कहा हिमाचल प्रदेश में 50 फीसदी युवा बेरोजगार हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिरमौर में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा हिमाचल प्रदेश पर 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। राज्य में कुल करीब 30 लाख युवा हैं जिनमें से 15 लाख बेरोजगार हैं। जबकि सरकारी पद खाली हैं।
आगे अपने संबोधन में उन्होंने कहा इस सरकार ने नौकरियां छीनी हैं और राज्य में महंगाई बढ़ी है। आजकल की राजनीति बहुत बदल चुकी है। मेरी दादी इंदिरा जी के जमाने में अलग राजनीति होती थी। हमारे देश की राजनीति का आधार स्वतंत्रता संग्राम में जब महात्मा गांधी ने सत्य की बात की तो देश की राजनीति को एक आध्यात्मिक आधार दिया और हमें गर्व होना चाहिए कि किसी भी देश की राजनीति में इस तरह का आधार नहीं था।
भाजपा ने अस्थिरता फैलाई
कांग्रेस नेता ने कहा आजादी से अब तक सबसे स्थित सरकारें कांग्रेस ने दी हैं। भाजपा ने अस्थिरता फैलाई है। इस प्रदेश को जब बनाया गया तो सभी ने इंदिरा जी से यह कहा कि यह प्रदेश चल नहीं पाएगा। इंदिरा ने आपके भरोसे इस प्रदेश को बनाया, यहां के बुजुर्गों, कर्मचारियों, नौजवानों ने यह प्रदेश बनाया। लेकिन आज पूरा भारत देखता है तो सबसे शिक्षित व जागरूक जनता हिमाचल की है। प्रियंका ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल 70 हजार करोड़ रुपये के कर्ज में है।
सरकार बनाने के लिए 35 सीटें चाहिए
हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। हिमाचल में एक ही चरण में चुनाव होंगे। यहां 55 लाख मतदाता हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए 35 सीटें जीतने की जरूरत होती है। 2017 में भाजपा ने 68 में से 44 सीटों पर जीती थी। कांग्रेस को 21 सीटें मिली थी।
संबंधित खबरें
2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
2 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
4 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
6 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
7 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
12 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
17 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
22 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
22 days ago16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
23 days agoकांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से कारतूस
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines