हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में चूड़धार चोटी से लौटते समय चार श्रद्धालु घने जंगल में रास्ता भटक गए. इनमें हरियाणा के दो और पंजाब के दो श्रद्धालु शामिल थे. सूचना मिलने के बाद शिमला पुलिस ने रात के अंधेरे में चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, बचाए गए श्रद्धालुओं की पहचान हरियाणा के करनाल निवासी राहुल (26) और उनकी पत्नी मधु (24) के रूप में हुई है. इनके अलावा पंजाब के मोहाली निवासी राहुल (22) और संकेत (21) भी जंगल में फंस गए थे.
112 पर मिली रास्ता भटकने की सूचना
पुलिस ने बताया कि रविवार रात आपातकालीन हेल्पलाइन 112 के जरिए शिमला कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि चूड़धार चोटी से वापस लौट रहे कुछ श्रद्धालु घने जंगल में रास्ता भटक गए हैं. सूचना मिलते ही चौपाल थाने की पुलिस टीम ने तुरंत तलाश और बचाव अभियान शुरू किया. इलाका घने जंगल से घिरा होने के साथ-साथ रात में अंधेरा भी काफी था. इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने अपनी तलाश जारी रखी. आधी रात के आसपास बचाव दल ने पाताल खड्ड के पास पंजाब के दोनों श्रद्धालुओं को ढूंढ निकाला और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
दंपति को भी तलाश कर बचाया गया
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस को पता चला कि हरियाणा का एक दंपति भी जंगल में रास्ता भटक गया है. इसके बाद बचाव दल ने उनकी तलाश भी शुरू कर दी. पुलिसकर्मियों ने जंगल के अलग-अलग हिस्सों में छानबीन जारी रखी और आखिरकार राहुल और मधु को भी सुरक्षित खोज लिया. शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि चारों श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचा लिया गया है. इसके बाद उनके ठहरने की भी व्यवस्था की गई, ताकि वे आराम कर सकें.
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
8 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
14 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
18 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
20 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
23 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
24 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
28 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
33 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
38 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
38 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines