Traumatic Road Accident In Chamba, चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ड्यूटी के दौरान पुलिस की गाड़ी नदी में जा गिरी, जिसके बाद 7 पुलिस वालों की मौत हो गई। इनमें गाड़ी में सवार कुल 11 लोगों में से 6 पुलिस अधिकारी और 7वां गाड़ी का ड्राइवर था। इसके अलावा 4 और लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें एक ग्रामीण बताया जा रहा है। दुर्घटना का पता चलने के स्थानीय लोगों और पुलिस विभाग की टीम ने हालात को संभाला। इसी के साथ इस मसले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। एक ओर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस घटना पर शोक जताया है, वहीं भाजपा ने इसके लिए सीधे तौर पर कॉन्ग्रेस सरकार और प्रशासनिक तौर पर पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा नेताओं ने विभाग के अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उच्च स्तर पर इसकी जांच की मांग की है।
-
पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद बेकाबू हुई पैट्रोलिंग पर निकले पुलिस स्टाफ की टाटा सूमो नदी में जा गिरी
-
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक हंसराज ने कहा-चंबा के दर्दनाक हादसे में सरकार और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन की लापरवाही सामने आई
दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे तीसा बैरागढ़ मार्ग पर तरवाई पुल के पास हुआ है। जब पुलिस जवान पैट्रोलिंग के लिए टाटा सूमो में सवार होकर कहीं जा रहे थे। तरवाई में पहाड़ी से एक भारी-भरकम पत्थर अचानक पुलिस की गाड़ी पर आन गिरा। इसके चलते अनियंत्रित हुईपुलिस की गाड़ी नदी में जा गिरी।
हादसे में एसआई राकेश गोरा, हेड कॉन्स्टेबल परवीन टंडन, कॉन्स्टेबल कमलजीत, कॉन्स्टेबल सचिन, कॉन्स्टेबल अभिषेक के अलावा तीसा के मंगली निवासी चालक चंदू राम पुत्र जयदयाल की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं कॉन्स्टेबल अक्षय, कॉन्स्टेबल साक्ष्य, कॉन्स्टेबल सचिन, हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र के अलावा पंकज कुमार नामक एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तीसा के अस्पताल भर्ती कराया गया है। बाद में इलाज के दौरान इनमें से एक पुलिस वाले को और मृत घोषित कर दिया गया।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया शोक प्रकट
इस दर्दनाक घटना के बाद हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दुख जताया है। उन्होंने कहा, ‘जिला चंबा के तीसा में हुए पुलिस दल के वाहन दुर्घटना में 7 पुलिस कर्मियों की दुखद मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ, जबकि 5 के घायल होने की सूचना मिली है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्री चरणों में स्थान दें। इस घटना में घायल हुए अन्य पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हम कामना करते हैं’।
BJP नेता ने लापरवाही बताते हुए FIR की मांग की
हंसराज के मुताबिक BJP मांग पीडब्ल्यूडी में कार्यरत जोगिंदर शर्मा पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग करती है। साळा ही इस हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति भी बनानी चाहिए, क्योंकि उनकी लापरवाही से ही इतना बड़ा हादसा आज चंबा में हुआ है। हमने लगातार सोशल मीडिया और लिखित माध्यम से सरकार को इस बारे में अवगत करवाया था, लेकिन सरकार ने इस हादसे को रोकने के लिए किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं लिया। लगातार जनता की जान जोखिम में डालने के मामले में सरकार को जनता के सामने अपना पक्ष रखना ही चाहिए।
संबंधित खबरें
1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
4 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
11 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
15 days agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
16 days ago'12000 टूरिस्ट, होटल फुल', पहाड़ घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
19 days agoहिमाचल में 'महाजाम' और भयंकर भीड़, होटलों में 80% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी
20 days agoशिमला में बड़ा भूस्खलन, पहाड़ का दरका हिस्सा; सड़क पर जमा हुए पत्थर
25 days agoहिमाचल में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें और व्यावसायिक संस्थान
30 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
35 days agoहिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
35 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines