Chamba: बकरियों को मौत के घाट उतारने वाला तेंदुआ पकड़ा गया, ग्रामीणों ने राहत की सांस
Edited By Pushpendra Sharma

Chamba Leopard
Edited By Pushpendra Sharma

Chamba Leopard
विशाल एंग्रीश: जिला चंबा की ग्राम पंचायत पल्यूर के निवासियों ने राहत की सांस ली है। दरअसल, यहां पिछले कुछ दिनों से एक तेंदुआ नजर आने से खौफ का माहौल था, लेकिन शनिवार को रिहायशी क्षेत्र के इर्द-गिर्द डेरा डाले बैठे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। तेंदुए को चिकित्सीय परीक्षण के लिए वेटनरी अस्पताल ले जाया गया। दो दिन पहले ही तेंदुए ने गोशाला में घुसकर चार बकरियों को मौत के घाट उतार दिया था।
इसी दौरान ग्रामीणों ने तेंदुए को गोशाला में बंद करने के साथ ही वन विभाग को सूचित किया था, मगर तेंदुआ गोशाला के छेद से निकलकर भाग गया था। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत की और पिंजरा लगाने के साथ विभागीय टीम का पहरा बिठा दिया गया। इसी दौरान तेंदुए ने दोबारा से रिहायशी क्षेत्र में घुसने की कोशिश की। यह देख वन विभाग की टीम हरकत में आई और तेंदुए को ट्रेंकुलाइजर कर पकड़ लिया। तेंदुआ के पकड़ में आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: