---विज्ञापन---

हिमाचल angle-right

Himachal Pradesh News: Chamba में भारी भूस्खलन, गिरा पहाड़ का एक हिस्सा; ट्रैफिक ठप

Chamba Landslide News: हिमाचल प्रदेश के चंबा में तीसा मुख्यमार्ग पर पुखरी के पास भारी लैंडस्लाइड हुआ है। इसके कारण चंबा तीसा मुख्य मार्ग पर यातायात पर असर पड़ा है। बता दें, भारी भूस्खलन से सड़क पूरी तरह से जाम हो गई है।

---विज्ञापन---

Chamba Landslide News: हिमाचल में खराब मौसम की वजह से कई जगहों पर लैंडस्लाइड का मामला सामने आया है। फिलहाल ताजा मामला चंबा जिले का है जहां पर चंबा तीसा मुख्य मार्ग पर भारी भूस्खलन आया है। आपको बता दें, पहाड़ का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया और वहां पर मौजूद कुछ लोग इसे देखते रह गए। इसके कारण दोनों तरफ लंबा जाम लग गया है। हालांकि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा दो जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं, लेकिन भूस्खलन इतना ज्यादा है कि उसे साफ करने में अभी भी तीन से चार घंटे का समय लग सकता है।

अचानक पहाड़ टूटने से भारी मलबा सड़क पर आने से आवाजाही पर ब्रेक लगने के साथ ही गनीमत रही कि भारी भूस्खलन हुआ उस समय कोई गाड़ी वहां से क्रॉस नहीं कर रही थी। वहीं, कुछ सवारियों का कहना है कि पिछले दो घंटे से मार्ग बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन भारी लैंडस्लाइड होने से मार्ग बहाल करने में समय अधिक लग रहा है।

---विज्ञापन---

बारिश की वजह से हो रहा है भूस्खलन

जानकारी के अनुसार, चंबा तीसा मुख्य मार्ग पर कई जगहों पर लैंडस्लाइड हो रहा है जो रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसके कारण रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और रास्तों में भी बाधाएं आ रही हैं। ऐसा पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण हो रहा है।

गाड़ियों की लगी लंबी कतारें

चंबा तीसा मुख्य मार्ग पुखरी के पास लैंडस्लाइड से सड़क मार्ग ठप हो गया है। चंबा और तीसा आने-जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। जानकारी के अनुसार, चंबा-तिस्सा मुख्य मार्ग पर गुरुवार, 6 मार्च को इंड नाला के पास हुए बड़े भूस्खलन के बाद यातायात पूरी तरह से ठप है, जिससे रास्ता ब्लॉक हो गया है। पीडब्ल्यूडी की टीमें मौके पर हैं, जो मलबा हटाने और यातायात बहाल करने का काम कर रही हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  एक मंदिर, जहां ‘गरीब’ बेटियों की शादी के लिए चढ़ाया जाता है चढ़ावा

First published on: Mar 06, 2025 07:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola