Accident in Himachal: शिमला में दर्दनाक हादसा; कई फीट गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Accident in Himachal: हिमाचल प्रदेश में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। राज्य की राजधानी शिमला के पास एक कार खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक हादसा शिमला जिले में भद्राश-रोहरू लिंक रोड पर हुआ। बताया गया है कि कार में पांच लोग सवार थे। सभी लोग एक शादी में शामिल होने के बाद देवठी के लिए लौट रहे थे। तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई और कई फीट गहरी खाई में जा गिरी।
https://twitter.com/AHindinews/status/1673956160871825412
सूचना पर संबंधित थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। सब इंस्पेक्टर जयदेव ने बताया कि खाई से लोगों को निकाला गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चार घायलों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने सभी की शिनाख्त कराई है।
हिमाचल पुलिस की ओर से बताया गया है कि मृतकों की पहचान रामपुर तहसील निवासी अविनाश मंटा (24), संदीप (40), सुमन (22) और हिमानी (22) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवती शिवानी (22) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति भी गंभीर बताई गई है।
बता दें कि उत्तराखंड में भी एक हफ्ते में दो बड़े हादसे हुए हैं। पहला हादसा 22 जून को पिथौरागढ़ के होकरा मंदिर मार्ग पर हुआ था। यहां एक यात्री वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को फिर से इसी जगह एक और हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला और पुरुष (प्रेमी जोड़ा) की मौत हो गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: