---विज्ञापन---

हिमाचल angle-right

Himachal Election 2022: AAP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, केजरीवाल, सिसोदिया और भगवंत मान शामिल

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी गई है। लिस्ट में दिल्ली के सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और भगवंत मान समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए […]

---विज्ञापन---

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी गई है। लिस्ट में दिल्ली के सीएम केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और भगवंत मान समेत अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 20 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए। पार्टी ने जारी सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान,म दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, दिल्ली के शिक्षा मंत्री सत्येंद्र जैन, राघव चड्ढा, संजय सिंह दुर्गेश पाठक और अन्य का नाम लिया है।

---विज्ञापन---

सत्येंद्र जैन हिमाचल प्रदेश में आप के चुनाव प्रभारी हैं। आप इस साल के अंत में 68 सदस्यीय भाजपा शासित विधानसभा के लिए होने वाले चुनावों से पहले अपनी पैठ बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

---विज्ञापन---

पार्टी ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने पर हिमाचल प्रदेश के छात्रों के लिए मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वादा किया है। आम आदमी पार्टी वर्तमान में पड़ोसी पंजाब और दिल्ली में शासन कर रही है। पार्टी ने यह भी कहा है कि राज्य के सभी स्कूलों को दिल्ली की तर्ज पर उत्कृष्ट बनाया जाएगा।

आप ने यह भी कहा है कि निजी स्कूलों को अवैध रूप से फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, अस्थायी शिक्षकों को नियमित किया जाएगा, शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा जाएगा और उन्हें कोई गैर-शिक्षण कार्य नहीं दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

भाजपा-कांग्रेस ने भी जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

कांग्रेस ने भी आज हिमाचल प्रदेश में चुनाव से पहले 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अशोक गहलोत जैसे नेता शामिल हैं।

---विज्ञापन---

भाजपा ने भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है।

बता दें कि हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। दशकों से हिमाचल प्रदेश में वोटिंग का रिकॉर्ड रहा है। भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनावों में 68 सदस्यीय विधानसभा में 44 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया था।

First published on: Oct 23, 2022 11:11 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola