Heavy Rains in Himachal: हिमाचल प्रदेश इस वक्त बारिश की मार झेल रहा है। पिछले कई महीनों से यहां जारी लगातार बारिश (Heavy Rains in Himachal) ने हिमाचल का हाल बेहाल कर दिया है। कुल्लू, मनाली, शिमला, मंडी और सोलन जैसे जिलों में भूस्खलन समेत अन्य घटनाओं में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 48 घंटों की बात करें तो अकेले हिमाचल प्रदेश में 55 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं।
दिल्ली के लिए भी घातक है हिमाचल की बारिश
लगातार बारिश के कारण बादल फटने, भूस्खलन और सड़कें बंद होने से हाहाकार की स्थिति है। राज्य की बचाव टीमें घायलों और रास्तों में फंसे लोगों को निकालने में लगी हैं। आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले दो दिन हिमाचल प्रदेश के लिए फिर से भारी हैं। हाल में जारी बारिश हिमाचल के साथ साथ दिल्ली के लिए अब मुसीबत बनती जा रही है। दिल्ली में यमुना का स्तर लगातार बढ़ रहा है।
कांगड़ा में पोंग डैम हुआ ओवरफ्लो
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कहा कि वे कांगड़ा जा रहे हैं। यहां के पोंग बांध ओवरफ्लो हो गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में अभी भी करीब 100 लोग फंसे हुए हैं। बचाव अभियान जारी है। उधर, शिमला भूस्खलन में एक और शव बरामद हुआ है। सीएम ने बताया कि बारिश से राज्य को करीब 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बुनियादी ढांचे को फिर से खड़ा करने के लिए करीब 1 साल का वक्त लगेगा।
स्कूल-कॉलेज बंद
भारी से भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में बुधवार को स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने इसको लेकर एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में मौसम की स्थिति खराब है। छात्रों की सुरक्षा के लिए स्कूल/कॉलेज अगले एक दिन के लिए बंद रहें।
मलबे से मिला कटा हुआ सिर
शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने बुधवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि भूस्खलन प्रभावित समर हिल और कृष्णा नगर में राहत कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि समर हिल इलाके में शिव मंदिर से 13 शव बरामद किए गए हैं। जबकि कृष्णा नगर में एक शव और एक कटा हुआ सिर मिला है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को मिलेगी 55 करोड़ मिलियन यूनिट बिजली
1 day ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoहिमाचल में स्थानीय लोगों को टोल पर मिलेगी बड़ी राहत
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 days agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
6 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
10 days agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
11 days ago1984 से चकमा दे रहा था ठग, 40 साल बाद पुलिस ने ऐसे दबोचा
20 days agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
26 days ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
30 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines