शिमला: आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा हैं और कई विशेष कार्यक्रम भी किया जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में भी इस अभियान की सफलता के लिए सरकार और जिला प्रशासन द्वारा लगातार लोगों को तिरंगा खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल के शिक्षा विभाग ने ये ऐलान किया है कि प्रदेश में हर घर तिरंगा कार्यक्रम में तिरंगे के लिए विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
12 अगस्त को पूरे प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा निदेशक के मुताबिक 12 अगस्त को पूरे प्रदेश के शिक्षण संस्थानों से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों को झंडे उपलब्ध करवाए जाएंगे।12 अगस्त को नौवीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं के सभी विद्यार्थी तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने ये भी कहा कि छात्रों को हर घर तिरंगा में ज्यादा से ज्यादा भाग दिलवाने के लिए सभी संस्थानों को भी निर्देश दिए गए हैं और छात्रों को प्रोत्साहित करने को भी कहा गया है।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत रखा गया 17.50 लाख झंडे का लक्ष्य
वहीं इस अभियान को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि राज्य सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत उपायुक्तों के माध्यम से 17.50 लाख झंडे उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों के योगदान से संबंधित साहित्य का भी प्रकाशन किया जा रहा हैं। सीएम के मुताबिक प्रदेश में इस अभियान को सफल बनाने को लेकर हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।
(Xanax)
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs ago4 लाख लोगों की दावत, घोड़ों की रेस... अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी
2 hrs agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
4 hrs agoघात लगाकर बैठे थे बाइक सवार, फिर रॉड से टूट पड़े! कैफे मालिक पर अटैक
5 hrs agoहत्या के 26 दिन बाद झोटा का अंतिम संस्कार, लोगों ने नम आखों से दी विदाई
5 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
9 hrs ago5 मर्डर, 30 FIR... पढ़ें इथियोपिया से डिपोर्ट गैंगस्टर की क्राइम हिस्ट्री
10 hrs ago'नक्सलवाद से मुक्त होने के बाद भारत की पहली दिवाली', बस्तर में बोले PM मोदी
10 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
10 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines