हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Himachal Pradesh: हिमाचल में बाढ़ और बारिश का कहर, 19 लोगों की हुई मौत, 6 लापता

विज्ञापन

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश प्रदेश में बाढ़, बारिश के बाद बड़े पैमाने पर भूस्खलन का कहर जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 19 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 9 लोग घायल हो गए हैं। वहीं छह लोग लापता बताया जा रहे हैं। आशंका है कि लापता लोगों की भी मौत हो चुकी है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 19 लोगों के मौत की पुष्टि की है।

कांगड़ा में ढह गया पुल

राज्य में लगातार हो रही बारिश से कांगड़ा जिले में चक्की पुल शनिवार को ढह गया। कांगड़ा के एडीएम रोहित राठौर ने घटना की पुष्टि करते हुए लिखा कि कांगड़ा जिले में चक्की पुल आज गिर गया। इसके अलावा, आज सुबह राज्य के मंडी जिले में तड़के अचानक बाढ़ आ गई, जिससे घरों और दुकानों में पानी घुस गया, निवासी फंस गए और सड़क पर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा।

हिमाचल प्रदेश-राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली के एक बुलेटिन में कहा गया है कि जिले के बल्ह, सदर, थुनाग, मंडी और लामाथच में बारिश की वजह जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मंडी में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और अगले 24 घंटों में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि 20 अगस्त को मंडी जिले के कॉलेजों और आईटीआई को छोड़कर सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को खराब मौसम में नदियों और नालों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है। हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग ने 25 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश की भविष्यवाणी के कारण भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें