शिमला: हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन कहर बदस्तूर जारी है। इस बारिश के चलते कई जगहों पर लैंडस्लाइड हो रही है जिसके चलते मृतकों की संख्या भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के मंडी जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल जिले के गोहर विकास खंड के अंदर एक घर लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई।
घर में सो रहा था परिवार की अचानक आसमान से बरसी आफत
दरअसल ये घटना मंडी जिले के गोहर विकास खंड के अंतर्गत काशण का है जहां पर शनिवार सुबह एक परिवार आराम से सो रहा था कि अचानक तेज बारिश के चलते एक पहाड़ का टुकड़ा नीचे गिर गया और उनके घर के चिथड़े उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद जैसे ही लोग बचाव के लिए पहुंचे तो उनकी आंखे भर आई। मलबे को हटाने पर देखा गया कि बच्चे मां से लिपटे हुए थे और हर तरफ सिर्फ शव ही नज़र आ रहे थे।
घटनास्थल पर एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड और प्रशासनिक अधिकारियों समेत स्थानीय पंचायत और समीप की पंचायत के लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए जी जान से मेहनत की। इस रेस्क्यू ऑपरेशन की डीएम व अन्य अधिकारियों ने भी मॉनिटरिंग की। ये ऑपरेशन शनिवार सुबह शुरू हुआ और रविवार को खत्म हुआ।
बता दें कि हिमाचल में फिलहाल कुदरत अपना कहर बरपा रही है। पिछले 24 घंटे में यहां बारिश और भूस्खलन की चपेट में आने से 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं, वहीं 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सबसे अधिक तबाही मंडी, कांगड़ा और चंबा में हुई।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
3 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
4 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
6 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
6 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines